अगर आप मटर पनीर से बोर हो गए हैं तो नए स्वाद के लिए बनाएं मटर मखाना, जानें बनाने की रेसिपी

Matar Makhana Recipe:HN/ अगर आप मटर पनीर खाकर बोर हो गए हैं, तो आपको कुछ नया ट्राई करना चाहिए. मटर पनीर तो लोग क घरों में हमेशा बनाता रहता है लेकिन आप खाने की शौकीन हैं और  कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो मटर मखाना सब्जी आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. मटर मखाना सब्जी एक बेहद स्वादिष्ट व्यंजन है जिसमें क्रीमी-मीठी मटर और मसालेदार तड़के में भूनी हुई मखाना सब्जी का मिश्रण होता है. इस व्यंजन का अनोखा स्वाद आपके मुंह में पानी ला देगा. आप चाहें तो इसे गरमागरम चावल, नरम रोटी या फिर नान के साथ सर्व कर सकते हैं. मटर मखाना सब्जी को बनाना बेहद आसान है और इसकी सामग्री भी घर में आसानी से उपलब्ध रहती है. एक बार ट्राई करने पर यकीनन यह आपका पसंदीदा व्यंजन बन जाएगा. आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है.

सामग्री:
मखाना – 1 कप
मटर – 1/2 कप (ताजा या फ्रोजन)
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
टमाटर – 2 (पीसा हुआ)
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटा हुआ)
क्रीम या मलाई – 1/4 कप (वैकल्पिक)
गरम मसाला – 1/2 छोटी चम्मच
हल्दी – 1/2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल या घी – 2 बड़े चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
जीरा – 1/2 छोटी चम्मच
कसूरी मेथी – 1/2 छोटी चम्मच (वैकल्पिक)

विधि:
मखाना तलना: एक कढ़ाई में थोड़ा घी गरम करें और मखाना को सुनहरा होने तक तलें. अलग रख दें. 
तड़का: उसी कढ़ाई में तेल या घी गरम करें, जीरा डालें. प्याज़, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें.
टमाटर डालें: प्याज सुनहरा होने पर पीसे हुए टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह भून लें.
मटर और मखाना डालें: मसाला अच्छी तरह से भून जाने पर, मटर और मखाना डालें.
पानी और नमक: अब पानी डालकर नमक स्वादानुसार डालें और धककर 10-12 मिनट तक पकाएं.
मलाई डालें: जब मटर और मखाना अच्छी तरह से पक जाए, तो मलाई या क्रीम डालें और 2-3 मिनट और पकाएं.
गरम मसाला: अंत में गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
सर्व: गरमा गरम रोटी या चावल के साथ परोसें. 
इस तरह, आपकी स्वादिष्ट मटर मखाना करी तैयार है. हाईन्यूज़ !

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »