Shubman Gill Health: शुभमन गिल को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, क्या अब गिल खेल पाएंगे पाकिस्तान के खिलाफ मैच?

Shubman Gill Update: भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को चेन्नई के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. रविवार, 8 अक्टूबर को शुभमन गिल चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के चेन्नई से अफगानिस्तान वाले मैच के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले शुभमन गिल का प्लेटलेट काउंट कम हो गया था. इस वजह से उन्हें रविवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

अब मंगलवाल की सुबह पीटीआई न्यूज़ एजेंसी के हवाले से ख़बर आ रही है कि शुभमन गिल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. भारत के यह युवा बल्लेबाज, अब होटल में वापस आ गया है, जहां बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी सेहत पर कड़ी नज़र बनाए हुए है.

दूसरे वर्ल्ड कप मैच में भी नहीं खेल पाएंगे शुभमन गिल

शुभमन गिल वर्ल्ड कप का पहला मैच नहीं खेल पाए थे, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था. उस मैच में गिल की जगह ईशान किशन को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन वह शून्य पर आउट हो गए थे, जिसके बाद टीम इंडिया मुश्किलों में फंस गई थी. अब भारत का दूसरा वर्ल्ड कप मैच अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, और उस मैच में भी शुभमन गिल नहीं खेल पाएंगे.

बीसीसीआई ने सोमवार, 9 अक्टूबर को दिए गए अपने बयान में इस बात की पुष्टि की थी कि, “टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन दिल 9 अक्टूबर, 2023 को टीम के साथ दिल्ली की यात्रा नहीं करेंगे. वह 11 अक्टूबर को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टीम के अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे.” बीसीसीआई ने कहा था कि, “वह चेन्नई में ही रहेंगे और मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे.”

आपको बता दें कि शुभमन गिल पिछले करीब एक साल से बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेट में एक के बाद एक कई शतक और अर्धशतक लगाए हैं. ऐसे में इस वर्ल्ड कप में गिल से पूरे देश को काफी उम्मीदें हैं. अब देखना होगा कि 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले एक अति महत्वपूर्ण मैच में शुभमन गिल खेल पाते हैं या नहीं. हालांकि, आपको बता दें कि डेंगू बुखार से ठीक होने और फिर फिट होने में कम से कम दो हफ्ते का वक्त लग जाता है, ऐसे में शुभमन गिल का पाकिस्तान के खिलाफ खेलना काफी मुश्किल लग रहा है. यहां तक कि उन्हें आने वाले 4-5 मैच भी छोड़ने पड़ सकते हैं. हाईन्यूज़ !

12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती! बस ड्राइवर के 4599 पदों पर निकली वैकेंसी, ₹26,000 तक सैलरी

अगर आप 12वीं पास हैं और ड्राइविंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. गुजरात राज्य

Read More »

गर्मी में बार-बार फट जाता है दूध? अपनाएं ये आसान ट्रिक, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

How To Keep Milk Fresh Longer In Summer: गर्मियों के मौसम में दूध को ताजा रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता. तापमान बढ़ते ही दूध जल्दी खराब

Read More »

Fridge Storage Tips: फ्रिज में रखी ये चीजें सबसे जल्दी होती हैं खराब, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Fridge Storage Tips : अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि बाजार से सामान लाते ही उसे सीधे फ्रिज में रख देते हैं. उन्हें लगता

Read More »

खाली स्टैंड, सड़कों पर हंगामा और टिकटों पर बवाल; फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच सह-मेजबान मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया. शुरुआत से पहले टूर्नामेंट को लेकर काफी हाइप बनाया

Read More »

केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, अचानक संन्यास से फैंस हैरान

न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज व पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. इंग्लैंड से जारी

Read More »

एयर इंडिया विमान हादसे की पहली बरसी पर नम आंखों से श्रद्धांजलि, क्रू मेंबर्स को याद कर भावुक हुए लोग

अहमदाबाद में पिछले साल 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान हादसे में मारे गए 260 लोगों में से 12 चालक दल के सदस्यों को

Read More »

UP Politics: बहराइच से चुनावी बिगुल फूंकेंगे ओवैसी, सपा-BJP के सियासी गढ़ पर नजर

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन

Read More »

“रूस पर सवाल उठाने वाले यूरोप को जयशंकर का करारा जवाब, बोले- आपके हथियारों से हो रही हमारी मौत”

रूस-यूक्रेन जंग में भारत शुरू से ही किसी एक गुट का हिस्सा नहीं रहा है. इसके बावजूद यूरोप ने भारत पर शक जताया. इसी के

Read More »

हैदराबाद एक्ट्रेस की मौत से मचा हड़कंप, परिवार का दावा- ब्लैकमेल और धमकियों से थीं परेशान

हैदराबाद में एक युवा एक्ट्रेस की मौत ने लोगों में चिंता पैदा कर दी है. आरोप है कि यह कदम उठाने से पहले उसे महीनों

Read More »

कांग्रेस ने मारी बाजी: 4 में से 3 राज्यसभा सीटें जीतीं, BJP एक पर सिमटी

Rajya Sabha Election Result 2026: कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक बार फिर राज्यसभा के लिए

Read More »