Akshay Kumar मोदी भक्त हैं? ऐसी बातें बोलने वालों को ‘मिशन रानीगंज एक्टर’ ने दिया करारा जवाब

Akshay Kumar On Being Called PM Modi Bhakt:HN/ अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  बॉलीवुड के जानेमाने सुपरस्टार हैं. फिलहार एक्टर रियल लाइफ हीरो जसवंत गिल पर बेस्ड फिल्म मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू (Mission Raniganj The Great Bharat Rescue) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. ये फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है. ‘मिशन रानीगंज’ में अक्षय ने जसवंत गिल का रोल प्ले किया है. अक्षय की एक्टिंग की फिल्म में जमकर तारीफ हो रही है हालंकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. इन सबके बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू में मिशन रानीगंज की बॉक्स ऑफिस असफलता पर बात की. वहीं अक्षय ने इस दौरान उन ट्रोलर्स को भी मुंहतोड़ जवाब दिया जो उन्हें मोदी भक्त कहते हैं.

मोदी भक्त कहे जाने पर अक्षय कुमार ने दिया करारा जवाब
दरअसल टाइम्स नाउ नवभारत को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार से पूछा गया था कि उन्हें आखिर मोदी भक्त क्यों कहा जाता है. इस पर एक्टर ने ऐसा कहने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा, “यह सच है कुछ लोग मुझ पर टॉयलेट: एक प्रेम कथा के माध्यम से स्वच्छ भारत को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हैं. मैंने पैडमैन भी बनाई. लेकिन किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि मैंने एयरलिफ्ट बनाई, जो कांग्रेस के समय की थी. यहां तक ​​कि मिशन रानीगंज भी कांग्रेस के समय की है. लेकिन कोई भी इस ओर इशारा नहीं कर रहा है. वे ये बातें तभी कहते हैं जब यह उनकी कहानी के लिए सुविधाजनक हो.”

अक्षय ने आगे कहा, “मुझे किसी कहानी में पोटेंशियल नजर आया तो मैंने टॉयलेट: एक प्रेम कथा बना दी. मैंने मिशन मंगल भी बनाई. बात सिर्फ इतनी ही है कि ये एक अच्छे टॉपिक हैं और उन पर फिल्म बना दी है और कुछ नहीं.

अक्षय के पीएम मोदी के साथ इंटरव्यू को लेकर लोगों को हुई समस्या?
वहीं इंडिया टुडे को दिए साक्षात्कार में, अक्षय ने कहा कि लोगों को उस इंटरव्यू से ‘समस्या थी’, जिसके दौरान उन्होंने पीएम से पूछा था कि क्या उन्हें आम पसंद है. एक्टर ने कहा, “मैं उनका मानवीय पक्ष जानना चाहता था, मुझे उनसे पूछने का मन हुआ. मैं जानना चाहता था कि वह घड़ी उल्टी क्यों पहनते हैं.मैं उनसे पूछना चाहता था कि उसके पास बैंक में कितने पैसे हैं. मैं उनसे नीतियों के बारे में नहीं पूछने जा रहा था.

अक्षय ने दावा किया कि उन्हें प्रधान मंत्री कार्यालय द्वारा कोई निर्देश नहीं दिया गया कि किन प्रश्नों की अनुमति है. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी आज़ादी दी गई थी, क्या आपको लगता है कि उन्होंने मुझे आमों के बारे में पूछने की अनुमति दी होगी?” उन्होंने आगे कहा, “मेरे हाथ में कोई कागज भी नहीं था. दरअसल, मैंने उन्हें एक चुटकुला भी सुनाया था.”

 अक्षय कुमार ने मिशन रानीगंज की असफलता पर क्या कहा?
वहीं शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ ने चार दिनों में लगभग 15 करोड़ रुपये की कमाई की है. अक्षय ने स्वीकार किया कि फिल्म ने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जितना उन्हें उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने कहा कि पहली बार में इसका इरादा कभी भी कमर्शियल ब्लॉकबस्टर होने का नहीं था. हाईन्यूज़ !

 

 

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »