Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, आतंकियों को पनाह देने वाला दारुल उलूम को किया ध्वस्त

Jammu Kashmir:HN/  जम्मू कश्मीर में आतंकियों को शरण देने वाले लोगों पर आतंक का प्रहार जारी है. पुलवामा में स्थानीय प्रशासन ने जिले के चेवा कलां गांव में एक दारुल उलूम को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. यहां मार्च 2022 में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे. राष्ट्रीय जांच एजेंसी की सिफारिश पर मंगलवार (10 अक्टूबर 2023) की रात दारुल उलूम की इमारत को ध्वस्त कर दिया गया.

अधिकारियों के मुताबिक पुलिस और सेना ने 2022 में 11/12 मार्च की मध्यरात्रि के दौरान चेवा कलां पुलवामा स्थित दारुल उलूम में एक ऑपरेशन चलाया था, जिसमें एक स्थानीय आतंकवादी आकिब मुश्ताक निवासी करीमाबाद और एक विदेशी आतंकी मारा गया था. इस मामले की जांच बाद में एनआईए ने अपने हाथ में ले ली थी.

एनआईए ने संचालकों को किया गिरफ्तार
एनआईए ने जांच के दौरान ने उक्त दारुल उलूम के प्रशासकों चेवाकलां निवासी नसीर मौलवी और उसके सहयोगी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया, जो अभी भी पुलिस की कस्टडी में हैं. उन्होंने कहा, ‘तीन मंजिला कमरों वाला दारुल उलूम सरकारी भूमि पर बनाया गया था और मुठभेड़ के बाद से बंद था. अधिकारियों ने कहा, ‘एनआईए की सिफारिशों पर सरकारी भूमि पर बने इस अवैध इमारत को राजस्व अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में धवस्त कर दिया.

शोपियां में मार गिराए गये आतंकी
जम्मू कश्मीर को शोपियां जिले में मंगलवार (10 अक्टूबर 2023) को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जिले के अलशिपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एक अभियान चलाया था और इस दौरान मंगलवार तड़के मुठभेड़ शुरू हो गयी.

दो आतंकियों की हत्या में शामिल था बैंक कर्मी
कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दो आतंकवादी मारे गए. तलाश अभियान जारी है.’’ पुलिस ने दावा किया कि लश्कर-ए-तैयबा के मारे गए दो आतंकवादियों में से एक इस साल की शुरुआत में बैंक सुरक्षा कर्मी संजय शर्मा की हत्या में शामिल था.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर जोन) विजय कुमार ने एक पोस्ट में कहा, ‘मारे गए आतंकवादियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन के मोरिफत मकबूल और जाजिम फारूक उर्फ अबरार के रूप में की गयी है. आतंकवादी अबरार कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में भी शामिल था.’ हाईन्यूज़ !

 

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »