विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस टीजर में विजय एक योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं. 18वीं सदी की कहानी पर बेस्ड इस फिल्म में विजय अंग्रेजों से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. टीजर मेकर्स ने बुधवार, 9 सितंबर को रिलीज किया है, जिसे दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. इसमें रश्मिका मंदना की भी झलक देखने को मिली है.
अंग्रेजों ने किया भारतीयों पर अत्याचार
ये 1876 से 1878 के बीच की कहानी है. 2 मिनट 32 सेकंड के टीजर की शुरुआत में एक ग्रामीण क्षेत्र में लोग भूख और प्यार से तड़पते हुए नजर आते हैं अंग्रेजों के राज में उनका जीना बेहद मुश्किल होता है. लोग भूख प्यार से तड़प-तड़प कर मर रहे हैं. अंग्रेज उनकी मौत पर खुशियां और जश्न मना रहे हैं और उनकी मौत का कारण भी बन रहे हैं.
अंग्रेज भारतीयों को न खाना दे रहे हैं और न पानी. अगर उन्हें ये दिया भी जा रहा है तो उनसे छीन लिया जाता है और मौत के मुंह में धकेल दिया जाता है. अंग्रेज न सिर्फ इंसानों पर बल्कि बेजुबान जानवरों पर भी जुर्म करते हैं. जब अत्याचार और जुर्म की सीमाएं पार हो जाती हैं तो एंट्री होती है विजय देवरकोंडा की.
दमदार योद्धा बन छाए विजय देवरकोंडा
विजय देवरकोंडा कई अंग्रेजों को मौत के घाट उतार देते हैं और उनसे बदला लेते हैं. कहानी यहां से काफी खूनी रूप ले लेती है. अंग्रेजो से लड़ते हुए विजय बेहद दमदर और आक्रामक लग रहे हैं. उन्होंने इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सिंगनामला बोब्बिली रणबाली’ नाम के एक दमदार योद्धा का किरदार निभाया है. कुछ पलों के लिए रश्मिका मंदाना की भी झलक नजर आती हैं. ये रियल लाइफ कपल फिल्म में भी पति-पत्नी की भूमिका में है. हाईन्यूज़ !














