MP Election 2023: कमलनाथ का बीजेपी पर हमला, कहा- ‘दिल्ली से संचालित हो रहा चुनाव, विदाई का समय नजदीक’

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इस बीच नेताओं के जुबानी जंग छिड़ी है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी निशाना साधा है. उन्होंने बीजेपी पर अपनी ही पार्टी नेताओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है. साथ ही पीसीसी चीफ ने कहा कि बीजेपी चुनाव दिल्ली से संचालित कर रही है.

‘हताश हो चुकी बीजेपी’
कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मध्य प्रदेश में जिस प्रकार भाजपा के वरिष्ठ नेतागण अपने साक्षात्कारों में उनकी अपनी ही पार्टी द्वारा अपनी अवहेलना, उपेक्षा और अपमान की सरेआम बात कर रहे हैं, उससे साबित हो गया है कि कांग्रेस के प्रति जन-समर्थन देखकर भाजपा पहले ही हताश हो चुकी है और दिखावटी चुनाव लड़ रही है, इसीलिए न उसके पास रणनीति है न सेनापति. इसीलिए न वो वरिष्ठों को महत्व दे रही है न कनिष्ठों को.” 

‘दिल्ली से संचालित हो रहा चुनाव’
पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “भाजपा दिल्ली से ही मध्य प्रदेश का चुनाव संचालित करके दिखा रही है कि उसे न तो मध्य प्रदेश के नेतृत्व पर विश्वास है, न नेताओं और संगठन पर. दूर से राजतंत्र चलाए जाते हैं लोकतंत्र नहीं क्योंकि लोकतंत्र की दिशा नीचे से ऊपर की ओर होती है. न कि ऊपर से नीचे, लेकिन ये बात अलोकतांत्रिक भाजपा की समझ में नहीं आएगी. भाजपा की सामूहिक विदाई का समय आ गया है.”

उमा भारती की दिखी थी नाराजगी
बता दें कि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता उमा भारती ने बीजेपी पर उन्हें नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी में उपभोक्तावाद आ गया है उपयोग करो और फेंको. ये सहन नहीं किया जाएगा, पार्टी मेरी सब कुछ है. पार्टी की बुराइयां दूर करूंगी, जन आशीर्वाद यात्रा में बुलाया जाना चाहिए था क्यों नहीं बुलाया गया ये तो पूछूंगी. बीजेपी ने मुझसे राजनीतिक संबंध तोड़ दिए है पोस्टर बैनर में नाम फोटो नहीं दिए ये अच्छा बात नहीं है. उमा भारती ने ये भी कहा कि अगर अब उन्हें निमंत्रण भी मिलता है तो वे नहीं जाएंगी.

होली पर ‘बर्तन प्रथा’ बंद, न मानने वालों पर लगेगा 5000 जुर्माना! सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार

सामाजिक सुधार और फिजूलखर्ची के खिलाफ अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज ने एक ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिया है. इछावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेरी

Read More »

नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने एक केस में दी हाजिरी

हैदराबाद के नामपल्ली स्थित प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. यह हाजिरी 2019 के हुजूरनगर

Read More »

‘PM मोदी ने ट्रंप के दबाव में की थी अमेरिका से ट्रेड डील’, पंजाब के बरनाला में राहुल गांधी की हुंकार

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बरनाला से पंजाब के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शंखनाद किया और

Read More »

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से भड़का रूस, पुतिन ने ट्रंप-नेतन्याहू को दिया कड़ा संदेश!

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद दुनिया मान रही है कि यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो गई है. ईरान

Read More »

आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक मीटिंग फोटो

इजरायल ने शनिवार (28 फरवरी 2026) सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया. इसके जवाब में ईरान ने इजरायल के अलावा

Read More »

Ideas of India 2026: सुनील शेट्टी ने अब तक नहीं देखी है बेटे अहान की फिल्म बॉर्डर 2, बोले- बाहर खड़े होकर साउंड सुना, 500 करोड़ का इंतजार

सुनील शेट्टी ने एबीपी न्यूज के इवेंट आईडिया ऑफ इंडिया समिट में शिरकत की. यहां उन्होंने बेटे अहान के बारे में भी बात की. सुनील

Read More »

थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद कोर्ट में डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय, इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बने हुए

Read More »

Narsinghpur News: अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोपों के बाद झोतेश्वर आश्रम में आया उबाल, शंकराचार्य के समर्थन में उतरे भक्तगण

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे आरोपों की खबर सामने आने के बाद नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव स्थित झोतेश्वर आश्रम में माहौल भावुक और आक्रोश भरा नजर

Read More »

MP के विकास को मिली नई गति! गोंदिया-जबलपुर रेलवे लाइन दोहरीकरण को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि केंद्रीय कैबिनेट ने गोंदिया–जबलपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दे

Read More »

अफगानिस्तान ने लिया एयरस्ट्राइक का बदला, तालिबान ने किया दावा- पाकिस्तान की 15 चौकियों पर किया कब्जा, 40 सैनिकों की मौत

पाकिस्तान ने आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह करने के नाम पर अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें कई अफगान नागरिकों की मौत हो गई थी. पाकिस्तान आर्मी

Read More »