संसद में किस सांसद ने पूछे सबसे अधिक सवाल, किसकी उपस्थिति रही ज्यादा, ADR रिपोर्ट में आंकड़े आए सामने

संसद में किस सांसद ने सबसे अधिक सवाल किए या संसद में किसकी उपस्थिति सबसे ज्यादा रही, इसकी जानकारी अब सामने आई है। दरअसल एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी एडीआर ने इस बाबत एक रिपोर्ट जारी की है।

हरीश साल्वे सहित देश के 600 से ज्यादा वकीलों ने CJI चंद्रचूड़ को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा

वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और पिंकी आनंद सहित देश के 600 से अधिक वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट CJI चंद्रचूड़ को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि एक समूह देश में न्यायपालिका को कमजोर करने में जुटा हुआ है।

महुआ मोइत्रा पर ED का एक्शन जारी, TMC नेता को एजेंसी ने आज दिल्ली किया तलब

ED ने तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा को इससे पहले भी 2 बार पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह आधिकारिक काम का हवाला देकर उपस्थित नहीं हुई थीं और नोटिस को टालने की मांग की थी।

कांग्रेस ने IPS अधिकारी की पत्नी को दिया टिकट, भाजपा ने EC से कहा- तुरंत ट्रांसफर करें

भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखी अपनी चिट्ठी में अनुरोध किया है कि IPS अधिकारी हेमंत निंबालकर का तुरंत ट्रांसफर किया जाए और निष्पक्ष चुनाव होने दिया जाए।

गाजियाबाद से कांग्रेस की उम्मीदवार डॉली शर्मा आखिर कौन हैं? 2019 में मिली हार, फिर मिल गया टिकट

कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट के मुताबिक, डॉली शर्मा को गाजियाबाद से टिकट दिया गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में भी कांग्रेस ने डॉली शर्मा को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था।

सांसद गणेशमूर्ति की हार्ट अटैक से मौत, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकट नहीं मिलने पर खाया था जहर

आत्महत्या का प्रयास करने के बाद 24 मार्च को सांसद गणेशमूर्ति को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकट न दिए जाने के चलते आत्महत्या की कोशिश की थी।

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका ने दिया बयान, कहा- ‘हमें नहीं लगता इससे किसी को आपत्ति होनी चाहिए’

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अमेरिकी राजनयिक द्वारा टिप्पणी की गई थी। इसपर अब भारत ने अमेरिकी राजनयिक को तलब किया है। बुधवार को अमेरिकी राजनयिक ने कहा था कि वह निष्पक्ष, पारदर्शी, कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करते हैं।

IMD Weather Forecast: राजस्‍थान सहित 3 राज्‍यों में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, तो यहां होगी बारिश; पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

IMD ने कर्नाटक, गुजरात और राजस्थान के कई हिस्सों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किये जाने के मद्देनजर इन स्थानों पर अगले दो दिनों में लू चलने के हालात की चेतावनी दी है। हालांकि कई राज्यों में बारिश जैसे आसार भी बने हुए है।

शराब घोटाले पर ‘बड़ा खुलासा’ करेंगे अरविंद केजरीवाल? दिल्ली के CM को आज कोर्ट में पेश करेगी ED

ED द्वारा कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दावा किया था कि उनके पति गुरुवार को कोर्ट में शराब घोटाला केस को लेकर ‘बड़ा खुलासा’ करेंगे।

Loksabha Election 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर, पढ़ें आज की तारीख की बड़ी खबरें

देश में अगले कुछ महीने हलचल भरे रहने वाले हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव करीब आता जा रहा है। विभिन्न सियासी दलों ने लोकसभा चुनावों में बेहतर से बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अपनी-अपनी रणनीतियों पर अमल करना शुरू कर दिया है। सियासत से जुड़ी सभी तरह की बड़ी खबरों के अपडेट्स पाने के लिए हमारे … Read more

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट, शिवराज सिंह चौहान और सिंधिया के खिलाफ इन्हें मिला टिकट

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 14 उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की जिसमें सबसे प्रमुख नाम मध्य प्रदेश के विदिशा से प्रताप भानु शर्मा और गुना से राव यादवेन्द्र सिंह का है।

BJP ने जारी की 13 राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी की लिस्ट, रमेश बिधूड़ी को मिली यूपी की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने आज चुनाव प्रभारी की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी को यूपी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, दिल्ली का प्रभार ओपी धनकड़ को सौंपा है।