Israel Attack: 7 हजार रॉकेट दागे, लड़ाकों ने कई घर पर कब्ज़ा किया… हमास के अचानक हमले में कहां चूका इजराइल का खुफिया विभाग?

Israel-Palestine Conflict:HN/ इजराइल पर हमास के हमले को आने वाले कई सालों तक खुफिया विफलता के तौर पर याद किया जाएगा. योम किप्पुर युद्ध की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर हमास के लड़ाकों ने जिस तरह से दनादन रॉकेट बरसाए, वह दर्शता है कि इजराइल के इंटेलिजेंस में बड़ी चूक हुई.

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, घंटेभर के अंतराल में हमास ने इजराइल के कई महत्वपूर्ण हिस्सों पर कब्जा कर लिया. इसके साथ ही जिस तरह से शनिवार की सुबह हमास ने रॉकेट बरसाए और इजराइली खुफिया विभाग को भनक तक नहीं लगी, वह हमास के लड़ाकों की प्लानिंग को भी दर्शाता है. रिपोर्ट के अनुसार, हमास के बंदूकधारियों ने दक्षिणी सीमावर्ती समुदायों में इजराइलियों का अपहरण किया और उनकी हत्या कर दी.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं भयावह तस्वीरें

रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल इजराइल के स्थानीय लोग जिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं, इसके बारे में उन्होंने कभी कल्पना तक नहीं की होगी. उन्हें इस बात का अंदाजा कभी नहीं रहा होगा कि कभी उनके घरों में घुसकर हमास के लड़ाके उनके साथ ऐसा बर्ताव करेंगे. सोशल मीडिया पर फिलहाल जो तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, उनमें देखा जा सकता है कि कैसे हमास के बंदूकधारी इजराइली नागरिकों पर जुल्म ढा रहे हैं.

 

हमास और फिलिस्तीनी समाज पर खास निगरानी रखता था इजराइल 

यह सब कुछ हैरान करने वाला इसलिए भी है क्योंकि इजराइल का खुफिया विभाग विशेष तौर पर हमास और फिलिस्तीनी समाज पर निगरानी रखता है, ऐसे में इतना बड़ा हमला इजराइल के खुफिया विभाग पर सवाल खड़े करता है. बता दें कि इजराइल के लिए हमास की गतिविधि पर नजर रखना सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है.

खुफिया एजेंसी से हुई चूक 

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्रों में इजराइल के मुखबिर काम करते हैं, यह बात खुद इजराइली अधिकारियों ने कई मीडिया इंटरव्यू में बताई है. वहीं, इजराइल की सर्विलांस टेक्नोलॉजी को मजबूत माना जाता है, लेकिन यह हमास के हमले के दौरान धरी की धरी रह गई.

रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली नौसेना के पूर्व प्रमुख एली मैरोन ने लाइव टेलीविजन पर कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “पूरा इजराइल खुद से पूछ रहा है कि आईडीएफ (Israel Defense Forces) कहां है, पुलिस कहां है, सुरक्षा कहां है? यह एक बहुत बड़ी विफलता है.”

हालांकि दूसरा पहलू यह भी है कि हमास ने इजराइल की कमियों पर लंबे समय तक नजर रखी और जब उनकी प्लानिंग पुख्ता हो गई तब उसने हमला बोल दिया. गौरतलब है कि हमास ने शनिवार (7 अक्टूबर) को 7,000 रॉकेट लॉन्च किए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है. वहीं, दूसरी तरफ इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी युद्ध का ऐलान कर दिया है. हाईन्यूज़ !

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »