महंगाई के बीच आम जनता को बड़ा झटका, इस बैंक ने बढ़ाईं लोन की ब्याज दरें

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC ने लोन पर अपनी ब्याज दरें बढ़ा दी है. इसके चलते अब ग्राहकों को अब होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन की EMI पर पहले के मुकाबले ज्यादा खर्च करने होंगे. बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 5-10 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है. नई दरें कल, 8 जून, 2026 से प्रभावी हो चुकी हैं.

बैंक के इस फैसले का असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जिनके होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन MCLR से जुड़े हुए हैं. इन ग्राहकों की या तो EMI बढ़ सकती है या लोन चुकाने का टेन्योर बढ़ सकता है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा मौद्रिक नीति बैकठ में रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखने के बाद HDFC बैंक ने यह फैसला लिया है. बैंक के इस फैसले का रिजर्व बैंक के रेपो रेट से जुड़े लोन पर असर नहीं पड़ेगा.

HDFC Bank की नई MCLR ब्याज दरें

बैंक का MCLR अब अलग-अलग अवधियों के लिए 8.05% से बढ़कर 8.65% के दायरे में आ गया है.

ओवरनाइट- 8.05% से 8.10% हो गई है.

3 महीने की MCLR- अब यह दर 8.20% हो गई है.

6 महीने की MCLR- यह बढ़कर 8.35% पर पहुंच गया है.

1 साल की MCLR- यह 8.35% से बढ़कर 8.40% हो गया है.

2 साल की MCLR- इसे 8.45% से बढ़ाकर 8.55% कर दिया गया.

3 साल की MCLR- अब यह अधिकतम 8.65% तक पहुंच गया है.

ग्राहकों पर असर

  • अगर आपका होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन MCLR लिंक्ड है, तो अगली रीसेट डेट आते ही आपकी मासिक ईएमआई अपने आप बढ़ जाएगी या लोन की समयावधि में बढ़ोतरी होगी.
  • अगर आपका लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क यानी सीधे आरबीआई के रेपो रेट से जुड़ा है, तो इस बढ़ोतरी का आप पर कोई असर नहीं होगा. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »