टीकमगढ़: CMO ओम पाल भदौरिया की पदोन्नति पर उठे सवाल, लंबित विभागीय जांच के बीच हुआ आदेश पर विवाद?

टीकमगढ़ | 26 जुलाई 2026: HN/ टीकमगढ़ नगरपालिका से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता प्रकरण में मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) ओम पाल भदौरिया की पदोन्नति को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। 23 जुलाई 2026 को नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया गया है कि अधिकारी के विरुद्ध विभागीय जांच लंबित होने के बावजूद उन्हें श्रेणी ‘ख’ में पदोन्नति प्रदान कर दी गई।

प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास के पत्र क्रमांक 6102 दिनांक 16 मार्च 2026 के माध्यम से श्री भदौरिया के विरुद्ध म.प्र. सिविल सेवा (CCA) नियम, 1966 के नियम 14 के अंतर्गत विभागीय जांच प्रारंभ की गई थी। आरोपों के अनुसार संजीवनी क्लिनिक निर्माण में जलभराव क्षेत्र में भवन निर्माण तथा ₹21,42,628 की शासकीय राशि से संबंधित आर्थिक क्षति के मामले की जांच अभी भी लंबित है।

प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि प्रमुख अभियंता की तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट (15 दिसंबर 2025) में टीकमगढ़ नगरपालिका की वित्तीय अनियमितताओं के लिए उत्तरदायी अधिकारियों की सूची में श्री भदौरिया का नाम भी शामिल था।

पदोन्नति प्रक्रिया पर उठे प्रश्न

विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया है कि म.प्र. लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 के अनुसार यदि किसी अधिकारी के विरुद्ध आरोपपत्र लंबित हो तो उसका मामला ‘सीलबंद लिफाफा’ (Sealed Cover Procedure) के अंतर्गत रखा जाना चाहिए। आरोप है कि इस प्रक्रिया का पालन किए बिना पदोन्नति आदेश जारी किया गया।

साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के Union of India vs. K.V. Jankiraman (1991) तथा State of MP vs. J.S. Bansal (2016) के निर्णयों का हवाला देते हुए पदोन्नति की वैधता पर भी प्रश्न उठाए गए हैं।

दोहरे मापदंड का आरोप

विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिन मामलों में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आधार पर निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की गई, उन्हीं मामलों से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ समान कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया गया है कि संबंधित अधिकारी को पदोन्नति देकर प्रशासन ने दोहरे मापदंड अपनाए हैं।

प्रमुख मांगें

प्रेस विज्ञप्ति में मांग की गई है कि—

  • 23 जुलाई 2026 को जारी पदोन्नति आदेश तत्काल निरस्त किया जाए।
  • पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
  • यदि पदोन्नति प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन या तथ्यों को छिपाने की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

विभाग का पक्ष

इस संबंध में संबंधित विभाग या अधिकारी का आधिकारिक पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका है। पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा. हाईन्यूज़ !

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »

US नागरिक पर UAPA को लेकर NIA का बड़ा बयान, चार्ज हटने के दावे किए खारिज

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरन वैन डाइक समेत 7 आरोपियों पर लगे आतंक से जुड़े चार्ज को नहीं हटाया है. इसको

Read More »

रेलवे नेटवर्क को बड़ा बूस्ट! 7 हाई-डेंसिटी रूट होंगे 4-लेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में हुई कैबिनेट बैठक में बुधवार (9 सितंबर 2026) को कई अहम फैसले लिए गए. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि

Read More »

बांग्लादेशी PM की BRICS में एंट्री पर सस्पेंस, विदेश मंत्री ने नहीं दिया जवाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) के नए अध्यक्ष और बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने यह साफ नहीं किया है कि उनके देश

Read More »

वेस्ट बैंक पर ब्रिटेन-इजरायल में बढ़ा तनाव, UK का वाणिज्य दूतावास बंद करेगा इजरायल

वेस्ट बैंक पर इजरायल और ब्रिटेन के बीच विवाद गहराता जा रहा है. इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए यूके का यरुशलेम का ब्रिटिश दूतावास

Read More »