US नागरिक पर UAPA को लेकर NIA का बड़ा बयान, चार्ज हटने के दावे किए खारिज

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरन वैन डाइक समेत 7 आरोपियों पर लगे आतंक से जुड़े चार्ज को नहीं हटाया है. इसको लेकर अहम जानकारी सामने आई है.  मैथ्यू एरन वैन डाइक और छह यूक्रेनी नागरिकों को मार्च 2026 में गिरफ्तार किया गया था. इन पर म्यांमार में गैर-कानूनी तरीके से घुसने और ड्रोन-युद्ध की ट्रेनिंग देने के आरोप लगे थे. यह मामला UAPA की धारा 18 और अन्य अपराधों के तहत दर्ज किया गया था.

केस को लेकर दावा किया गया था कि आरोपियों पर लगे आतंकी गतिविधियों से जुड़े चार्ज हटाकर जांच बंद कर दी गई है. जबकि ऐसा नहीं हुआ है. NIA उन सभी के खिलाफ UAPA के तहत अपराधों की जांच कर रही है. NIA ने इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट (IFA) के तहत चार्जशीट दाखिल की है. अहम बात यह भी है कि जांच में अपराध पूरी तरह से साबित हो चुके हैं.

IFA चार्जशीट अभी क्यों दाखिल की गई?

UAPA के नियमों के मुताबिक, जांच एजेंसी को आरोपी की कस्टडी के दौरान जांच पूरी करने के लिए 180 दिन तक का समय मिल सकता है. इसके लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाना जरूरी है. अगर तय समय के अंदर जरूरी चार्जशीट दाखिल नहीं की जाती है, तो आरोपी जमानत की मांग कर सकता है. इस मामले में न्यायिक हिरासत की 180 दिनों की कानूनी समय-सीमा 8 सितंबर 2026 को खत्म हो रही थी.

इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट के तहत अपराध पूरी तरह से साबित हो चुके थे. इसलिए कानूनी समय-सीमा खत्म होने से पहले NIA ने चार्जशीट दाखिल कर दी. अहम बात यह है भी कि चार्जशीट में यह दर्ज है कि UAPA के तहत जांच जारी है. कानून चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी आगे की जांच की इजाजत देता है और अगर अतिरिक्त सबूतों से और अपराध साबित होते हैं तो सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल की जा सकती है.  हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »

US नागरिक पर UAPA को लेकर NIA का बड़ा बयान, चार्ज हटने के दावे किए खारिज

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरन वैन डाइक समेत 7 आरोपियों पर लगे आतंक से जुड़े चार्ज को नहीं हटाया है. इसको

Read More »

रेलवे नेटवर्क को बड़ा बूस्ट! 7 हाई-डेंसिटी रूट होंगे 4-लेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में हुई कैबिनेट बैठक में बुधवार (9 सितंबर 2026) को कई अहम फैसले लिए गए. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि

Read More »

बांग्लादेशी PM की BRICS में एंट्री पर सस्पेंस, विदेश मंत्री ने नहीं दिया जवाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) के नए अध्यक्ष और बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने यह साफ नहीं किया है कि उनके देश

Read More »

वेस्ट बैंक पर ब्रिटेन-इजरायल में बढ़ा तनाव, UK का वाणिज्य दूतावास बंद करेगा इजरायल

वेस्ट बैंक पर इजरायल और ब्रिटेन के बीच विवाद गहराता जा रहा है. इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए यूके का यरुशलेम का ब्रिटिश दूतावास

Read More »