बनारसी खस्ता कचौड़ी का स्वाद अब घर पर, ऐसे बनाएं एकदम कुरकुरी कचौड़ी!

नारस का नाम आते ही वहां के स्वादिष्ट और चटपटे खाने की याद आ जाती है और यहां की कचौड़ी तो सुनके ही मुंह में पानी आ जाता है. और यहां की कचौड़ी काफी पसंद भी की जाती है. बाहर से कुरकुरी कचौड़ी और अंदर से मसालेदार भरावन वाली खस्ता कचौड़ी सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ खाने में मजा ही कुछ और है. अगर आपको भी बनारस की कचौड़ी का स्वाद पसंद है तो इसे घर पर बनाना काफी आसान है. बस आटा गूंथते समय और कचौड़ी तलते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.आइए जानते हैं की आखिर घर पर कैसे बनाते है बनारस खास खस्ता कचौड़ी.

खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री

बनारसी खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले इसकी सामग्री तैयार कर लें. इसके लिए मैदा, मूंग या उड़द की दाल, तेल या घी, नमक, हींग, जीरा, सौंफ, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, अमचूर और थोड़ा गरम मसाला चाहिए. आटा गूंथने से पहले उसमे मोईन डालने के लिए थोड़ा तेल या घी और फिर गूंथने के लिए पानी. कचौड़ियां  को तलने के लिए पर्याप्त तेल. अगर आपको कचौड़ी का स्वाद थोड़ा ज्यादा चटपटा पसंद है तो उसके मसालें में थोड़ी कसूरी मेथी भी डाल सकते हैं.

सबसे पहले तैयार करें मसालेदार भरावन

सबसे पहले उड़द या मूंग की दाल को कुछ घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद पानी निकालकर दाल को पीस ले ध्यान रखें की दाल पूरी तरह छोटी ना हो जाएं. अब कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा, सौंफ और हींग डालें. इसके बाद पिसी हुई दाल डालकर इसे अच्छी तरह भूनें. इसमें नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर और गरम मसाला डालकर मिलाएं. भरावन को तब तक पकाएं, जब तक इसका पानी पूरी तरह सूख न जाए. इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें.

आटा गूंथते समय रखें खास ध्यान

अब कचौड़ी के लिए आटा तैयार करें. एक बड़े बर्तन में मैदा लें और इसमें थोड़ा नमक डालें. इसके बाद मोईन के लिए तेल या घी डालकर दोनों हाथों से अच्छी तरह मिलाएं. इसे इतना मिलाएं कि मैदा हाथ में दबाने पर हल्का लड्डू जैसा बंधने लगे. अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटा न बहुत सख्त होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा नरम. अब इसे ढककर करीब 15 से 20 मिनट के लिए रख दें, इससे कचौड़ी बेलने में आसानी होगी.

कचौड़ी में भरें तैयार मसाला

आटा सेट होने के बाद इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई को हाथ से थोड़ा फैलाएं और बीच में तैयार दाल की भरावन को भरें. अब किनारों को उठाकर मसाले को अच्छी तरह अंदर बंद कर दें. इसके बाद इसे हल्के हाथों से दबाकर कचौड़ी का आकार दें. कचौड़ी को बहुत पतला न करें, क्योंकि थोड़ी मोटी कचौड़ी ही तलने के बाद बाहर से खस्ता और अंदर से अच्छी बनती है. इसी तरह सारी कचौड़ियां तैयार कर लें.

धीमी आंच पर तलें कचौड़ी

अब कड़ाही में पर्याप्त तेल गर्म करें. तेल बहुत ज्यादा तेज गर्म न हो, वरना कचौड़ी ऊपर से जल्दी सुनहरी हो जाएगी लेकिन अंदर से ठीक से नहीं सिकेगी. कचौड़ियों को धीरे से तेल में डालें और धीमी आंच पर तलें. बीच-बीच में इन्हें पलटते रहें, ताकि दोनों तरफ से एक जैसा रंग आए और कचौड़ी अच्छी तरह कुरकुरी हो जाए. सुनहरी और खस्ता होने के बाद इन्हें निकालकर गरम आलू की सब्जी, हरी चटनी और अचार के साथ सर्व करें. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »