मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास के इलाकों के लोगों को आंखों में जलन औ सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो उन्हों तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.
सीहोर जिले के लसुड़िया खास गांव के काहिरी बांध के निकट पानी फिल्टर करने वाले एक प्लांट से मंगलवार रात क्लोरीन गैस का रिसाव होने लगा. इसकी चपेट में कई लोग आ गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.
‘काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो’, भोपाल BJP विधायक के बयान से सियासी बवाल
4 लोग अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने बताया कि गैस के संपर्क में आने से वहां मौजूद कुछ लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद करीब चार लोगों को उपचार के लिए सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल में भर्ती किए गए सभी लोग खतरे से बाहर हैं.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि काहिरी बांध के पास स्थित पानी फिल्टर करने के एक प्लांट से क्लोरीन गैस के रिसाव की सूचना मिली है, जिसके बाद बचाव अभियान के लिए एक दल मौके पर पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि गैस से प्रभावित चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी जांच की जा रही है.
मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम
चौबे ने बताया कि डॉक्टर का एक दल, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को सुरक्षित करने की तैयारी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.
कैसे हुआ रिसाव?
वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि प्लांट में बांध के पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन गैस का इस्तेमाल किया जा रहा था, तभी एक टैंक से गैस का रिसाव होने लगा. उन्होंने बताया कि गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई.
इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई. जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक हरिओम गुप्ता ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी खतरे से बाहर हैं. हाईन्यूज़ !














