Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे भीषण ड्रोन से हमला, 49 लोगों की मौत, कई घायल

Russia Ukraine War:HN/ रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को डेढ़ साल से अधिक हो चुके हैं, बावजूद इसके संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर जोरदार हमला किया. गुरुवार (05 अक्टूबर) को हुए इस हमले में छह साल के मासूम सहित कम से कम 49 लोग मारे गए. यूक्रेन अधिकारियों के अनुसार, रूस ने यूक्रेन के कई इलाकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए.

यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि खार्किव के पूर्वी क्षेत्र में एक किराने की दुकान और कैफे पर हमले हुए. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हमला रूस की सीमा से लगे युद्धग्रस्त क्षेत्र के कुपियांस्क जिले में हुआ, जहां मॉस्को की सेनाएं पिछले साल यूक्रेनी सैनिकों के हाथों खोए हुए क्षेत्र को फिर से हासिल करने के लिए प्रयास कर रही हैं.

जेलेंस्की ने कहा आतंकी हमला
स्पेन में 50 यूरोपीय नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी आंतक को रोका जाना चाहिए. जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, ” किराने की दुकान पर रॉकेट से हमला करने का क्रूर रूसी अपराध पूरी तरह से जानबूझ कर किया गया आतंकवादी हमला है.” इस हमले को लेकर यूक्रेनी अभियोजक जनरल ने कहा कि इसमें कम से कम 49 लोग मारे गए.

खार्कीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट में कहा, “खार्किव के कुपियांस्क जिले में स्थित ह्रोजा गांव के एक कैफे और एक दुकान को निशाना बनाया गया. जिस वक्त हमला हुआ, उस समय वहां पर कई नागरिक मौजूद थे. मौके पर बचावकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.” उन्होंने आगे बताया कि मृतकों में एक 6 साल का लड़का भी शामिल है. उन्होंने बताया कि एक बच्चा घायल भी है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »