नासिक TCS के बाद अब इस दिग्गज कंपनी पर लगे ‘मिनी पाकिस्तान’ होने के आरोप, धार्मिक पक्षपात का किया दावा

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नासिक बीपीओ में यौन उत्पीड़न और धार्मिक दबाव के आरोपों की जांच में नए खुलासों के बीच अब देश की एक और दिग्गज IT कंपनी टेक महिंद्रा के खिलाफ धार्मिक पक्षपात के आरोप सामने आए हैं. TCS मामले में तीन और पीड़ितों के सामने आने के साथ ही सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट वायरल हुई. इस पोस्ट में दावा किया गया कि टेक महिंद्रा ने अपने ऑफिस की पैंट्री को रमजान तक नमाज और इफ्तार के लिए ‘फुटवेयर फ्री जोन’ घोषित कर दिया था.

हालांकि, टेक महिंद्रा ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें गलत और निराधार बताया है. कंपनी ने कहा कि हम ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हैं और आंतरिक जांच में ये दावे गलत और निराधार पाए गए हैं.

टेक महिंद्रा को लेकर कैसे शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, टेक महिंद्रा को लेकर यह विवाद तब शुरू हुआ जब बॉम्बे हाई कोर्ट के एक वकील और महाराष्ट्र BJP के लीगल एंड एडवाइजरी विभाग के प्रमुख आशुतोष दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई के गोरेगांव स्थित टेक महिंद्रा के ऑफिस में त्योहारों के दौरान असमान नीतियां अपनाई जाती हैं और धार्मिक पक्षपात किया जाता है.

 

 

उन्होंने कहा कि यह मैसेज उन्हें कंपनी के एक गुमनाम कर्मचारी ने भेजा था. दुबे की ओर से शेयर किए गए पोस्ट में कथित कर्मचारी ने दावा किया कि कंपनी के गोरेगांव कैंपस में मिनी पाकिस्तान जैसा माहौल है. इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया, जिसमें तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित ऑफिस को लेकर भी इसी तरह के आरोप लगाए गए. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में एक अन्य कंपनी कर्मचारी का इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया, जिसमें ऑफिस की पैंट्री को रमजान तक नमाज और इफ्तार के लिए ‘फुटवेयर फ्री जोन’ घोषित किए जाने की बात कही गई.

मिनी पाकिस्तान के आरोपों पर कंपनी की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इस विवाद के सामने आने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए टेक महिंद्रा के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हाल ही में सोशल मीडिया पर टेक महिंद्रा में धार्मिक पक्षपात के आरोप लगाए गए हैं. हम ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हैं और आंतरिक जांच में ये दावे गलत और निराधार पाए गए. ‘फुटवियर फ्री जोन’ वाली जो तस्वीर वायरल हो रही है, वो हमारे किसी भी ऑफिस की नहीं है और भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा गुमनाम पोस्ट भी झूठा है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘टेक महिंद्रा में हम एक समावेशी और सम्मानजनक वर्कप्लेस बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां हर व्यक्ति के साथ धार्मिक भेदभाव या अन्य तरह के भेदभाव के बिना गरिमा और निष्पक्षता के साथ व्यवहार किया जाता है. हम अपनी नीतियों और प्रक्रियाओं की लगातार समीक्षा करते रहेंगे, ताकि हमारे वैल्यूज का पालन सुनिश्चित हो सके और किसी भी प्रकार का दबाव या अनुचित व्यवहार न हो.’ हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »