लोकसभा में पहले हाथ जोड़कर की अपील, फिर राहुल गांधी को रिजिजू की सख्त चेतावनी, जानें वजह

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि छात्रों का हालिया प्रदर्शन गुस्सा, हिंसा या नफरत नहीं, बल्कि युवाओं की अभिव्यक्ति था. भाषण के दौरान राहुल गांधी की ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ वाली टिप्पणी पर सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद सदन में जोरदार हंगामा हुआ. स्पीकर ओम बिरला को कई बार हस्तक्षेप करना पड़ा.

‘छात्रों का प्रदर्शन गुस्सा नहीं, युवाओं की आवाज है’

एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि देश के भविष्य ने सड़कों पर जो किया, उसे देखकर उन्हें काफी उत्साह और भरोसा मिला. उन्होंने कहा, “यह गुस्सा नहीं था, यह हिंसा नहीं थी और न ही नफरत थी. यह देश के युवाओं और आने वाली पीढ़ी की गहरी भावना की अभिव्यक्ति थी. सभी राजनीतिक दलों को, जिनमें भाजपा भी शामिल है, इस भावना का सम्मान करना चाहिए.” राहुल गांधी ने कहा कि अगर भाजपा नेता अपने बच्चों से पूछेंगे कि छात्र क्या महसूस कर रहे हैं, तो उन्हें भी छात्रों का समर्थन ही मिलेगा.

छात्रा से बातचीत का किया जिक्र

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में बताया कि हाल ही में उनकी कुछ छात्रों से बातचीत हुई थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने एक छात्रा से पूछा, “स्टूडेंट कौन होता है?” राहुल गांधी के मुताबिक छात्रा ने जवाब दिया, “स्टूडेंट वह होता है जिसका दिमाग और दिल खुला होता है. वह मानता है कि वह सबकुछ नहीं जानता. उसे पता होता है कि दुनिया और पूरा ब्रह्मांड लगातार बदल रहा है. सबसे जरूरी चीज मानवता है.” राहुल गांधी ने कहा कि यही सोच एक छात्र को आगे बढ़ाती है.

‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ वाली टिप्पणी से गरमाया सदन

भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कहा, “तीन तरह के लोग होते हैं… विद्यार्थी, अंधभक्त और इडियट. जहां अंधभक्त को लगता है कि इडियट ही भगवान है. आप बताइए स्टूडेंट कौन है और इडियट कौन?” राहुल गांधी के इतना कहते ही सत्ता पक्ष के सांसदों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया और सदन में हंगामा मच गया.

किरेन रिजिजू ने जताई कड़ी आपत्ति

राहुल गांधी द्वारा ‘इडियट’ शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तत्काल आपत्ति दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को सदन में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और यह संसदीय गरिमा के अनुरूप नहीं है.

राहुल गांधी बोले- अगर सिर्फ BJP को बोलना है तो मैं बैठ जाता हूं

किरेन रिजिजू की आपत्ति पर राहुल गांधी ने कहा, “अध्यक्ष जी, अगर आप चाहते हैं कि देश में सिर्फ BJP बोले तो मैं चुप होकर बैठ जाता हूं. मैं जब भी बोलता हूं, BJP की तरफ से कोई न कोई बोलने लगता है.” उनके इस बयान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नारेबाजी तेज हो गई.

स्पीकर ओम बिरला ने बीच में रोका

लगातार हो रहे हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को टोका. उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का नाम लेकर यह नहीं कहा जा सकता कि उसने कोई गलत काम किया है. अगर किसी मामले में शिकायत है तो उसकी जांच की मांग की जा सकती है. स्पीकर ने राहुल गांधी से विधेयक के दायरे में रहकर चर्चा करने का भी आग्रह किया.

रिजिजू बोले- क्या हम भी कह दें कि राहुल गांधी ने किसी का मर्डर किया? राहुल गांधी के बयान के बाद किरेन रिजिजू ने फिर हस्तक्षेप किया. उन्होंने कहा, “क्या हम भी यह कह सकते हैं कि राहुल गांधी ने किसी का मर्डर किया है? बिना सबूत इस तरह की बातें सदन में नहीं कही जा सकतीं.” रिजिजू ने राहुल गांधी से अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने की मांग करते हुए कहा कि जब तक इस तरह की टिप्पणी पर जवाब नहीं दिया जाएगा, तब तक सदन की कार्यवाही सामान्य ढंग से नहीं चल सकती. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »