शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज, ICC रैंकिंग में लंबी छलांग

ICC ODI Rankings, Shubman Gill: शुभमन गिल वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बन गए. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (29 जुलाई) को ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें गिल को नंबर वन का ताज मिला. गिल ने एक पायदान की छलांग लगाई. इससे पहले वह दूसरे पायदान पर थे. गिल ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पछाड़ दिया. टॉप-5 में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी मौजूद हैं.

नंबर वन होने के साथ भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल की रेटिंग 801 हो गई. लिस्ट में दूसरे पायदान पर मौजूद मिचेल 794 की है.

टॉप-5 में रोहित-विराट भी मौजूद

अगर रैंकिंग के टॉप-5 बल्लेबाजों पर नजर डालें, विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे पायदान पर नजर आते हैं. कोहली की रेटिंग 767 की है, वहीं हिटमैन के पास 758 रेटिंग की है. अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 712 रेटिंग के साथ पांचवें पायदान पर हैं.

अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ गिल का कमाल

जून में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें गिल का बल्ला जमकर बोला था. उन्होंने 3 मैचों की 2 पारियों में 238 की औसत से 238 रन बनाए थे. पहले मैच में उन्होंने 84* रन और दूसरे में 154 रन बनाए थे. वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे.

इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी गिल का बल्ला चला था. उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में 94 की औसत से 188 रन बनाए थे, जिसके साथ वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे. तीनों मैच में गिल ने क्रमश: 80*, 31 और 77 रन स्कोर किए थे.

शुभमन गिल का वनडे करियर

नजर डालें गिल के वनडे करियर पर, तो अब तक उन्होंने फॉर्मेट में 67 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 66 पारियों में बैटिंग करते हुए 60.33 की औसत से 3379 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 20 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 208 रनों का रहा. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »