फारस की खाड़ी में भारत के अभी कितने जहाज और लोग फंसे? केंद्र सरकार ने दिया जवाब, बताया कैसे होगी वापसी

फारस की खाड़ी में भारत के कितने जहाज और लोग अभी फंसे हुए हैं, इस पर केंद्र सरकार ने जवाब दिया है. शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश सिन्हा ने विस्तार से जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है. किसी भी पोर्ट पर कोई भीड़ भाड़ नहीं है.

पिछले 24 घंटे में किसी तरह की समुद्री घटना नहीं हुई: सिन्हा

सिन्हा ने कहा कि पिछले 24 घंटे में किसी भी समुद्री घटना की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. फारस की खाड़ी इलाके में हमारे सभी 22 जहाज और 611 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. हम लगातार उन पर नजर बनाए हुए हैं. फिलहाल किसी भी पोर्ट पर भीड़ भाड़ नहीं है.

 

इसके अलावा उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में हमारी जो 24*7 हेल्पलाइन हैं, कम्युनिकेशन सेंटर है और कंट्रोल रूम है. उसमें करीबन सवा सौ कॉल और ईमेल हैं, उनका जवाब दिया गया है. अपने मिशन के सहयोग से पिछले 24 घंटों में 25 भारतीय नाविक को भारत वापस लाया गया.

पोर्ट पर किसी तरह की रुकावट नहीं: शिपिंग मंत्रालय

उन्होंने कहा कि  किसी पोर्ट पर किसी तरह की रुकावट नहीं है. चाहे वो बड़े पोर्ट हों, या अन्य पोर्ट हों. कार्गो की आवाजाही और कार्गो संचालन की निगरानी में आपको पहले ही बताया था कि नवा शिवा पोर्ट, तुतिकुरीन पोर्ट, विशाखापट्टनम पोर्ट और कांडला पोर्ट में जरूरी कदम उठाए हैं.

न्यू मैंगलोर पोर्ट पर सर्कुलर जारी

उन्होंने कहा कि न्यू मैंगलोर पोर्ट ने कच्चे तेल और LPG से जुड़े सभी कार्गो शुल्कों में छूट के लिए एक सर्कुलर जारी किया है, जो 14 मार्च से 31 मार्च तक मान्य है. बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय, पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति को देखते हुए, जहाजों की आवाजाही, बंदरगाह के कामकाज, भारतीय नाविकों की सुरक्षा और समुद्री व्यापार की निरंतरता पर बारीकी से नजर रखना जारी रखे हुए है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »