गोरखपुर हादसा: आंधी-बारिश के बीच आकाशीय बिजली का वार, 2 युवकों की जान गई

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सोमवार को आंधी-पानी के बीच कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली ने दो युवकों की जान ले ली. दोनों युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया. गोरखपुर में सुबह खिली धूप के बाद दोपहर 12:00 बजे अचानक मौसम में करवट ली और तेज आंधी-पानी के साथ बिजली कड़कने लगी. आम जनमानस को तेज बारिश और आंधी-पानी के बीच काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

कम समय में हुई तेज वर्षा की वजह से शहर के अधिकतर मोहल्लों में जल-जमाव हो गया. इस बीच तेज आंधी-पानी के बीच कई पेड़ भी उखड़ गए. इसके अलावा भी कई जगह नुकसान हुआ है. जबकि पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: महोबा: तीन राज्यों में जीत पर BJP नेताओं ने मनाया जश्न, कहा- ‘ये यूपी चुनाव का ट्रेलर…’

अचानक तेजी से बदला मौसम

गोरखपुर जनपद के ग्राम लालपुर टिकर मुस्तकिल में सोमवार 4 मई को दोपहर 12 बजे अचानक बदले मौसम के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतकों की पहचान शशिकांत पुत्र रामसूरत और विकास पुत्र राम आशीष के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और इसी दौरान जोरदार गरज-चमक के बीच बिजली गिर गई. दोनों युवक इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए.

घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया. एसडीएम सदर दीपक गुप्ता अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. प्रशासन की मौजूदगी में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

गांव में पसरा मातम

इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. वही आकाशी बिजली की चपेट में आने से तीन मवेशियों की भी मौत हो गई. प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है. प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि जरूरी ना हो तो खराब मौसम में घर से बाहर न निकले और खुद को और परिवार को सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें: बरेली में जल जीवन मिशन की टंकी गिरी, 7 घायल, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप.हाई न्यूज़!

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »