देवरी नगर पालिका में अध्यक्ष की कुर्सी बचेगी या जाएगी…?: ‘राइट टू रिकॉल’ के तहत मतदान कल, सागर-रोड शो करने पहुंची अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को दिखाए काले झंडे, चुनावी जंग हुई तेज

सागर:HN/ मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी नगर पालिका में ‘राइट टू रिकॉल’ (पद से वापस बुलाने) की प्रक्रिया के तहत कल यानी 19 जनवरी को ऐतिहासिक मतदान होने जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष को पद पर बनाए रखने (भरी कुर्सी) या हटाने (खाली कुर्सी) के लिए होने वाले इस चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार शाम 5 बजे से प्रचार का शोर थम गया है, जिसके बाद अब प्रत्याशी और समर्थक घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं।

मतदान का गणित और समय
सोमवार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाता ईवीएम (EVM) के जरिए अपना फैसला सुनाएंगे। इस चुनाव में कुल 19,248 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें पुरुष मतदाता संख्या 9,938 है। जबकि महिला मतदाता की संख्या 9,310 है।

अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसडीएम मुनव्वर खान, तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया और सीएमओ केवीएस बघेल ने नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्रों पर बिजली, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।

चुनावी मशीनरी और ड्यूटी
निर्वाचन अधिकारी मुनव्वर खान ने बताया कि चुनाव प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

  • मतदान केंद्र: नगर के 15 वार्डों में कुल 30 केंद्र बनाए गए हैं (प्रत्येक वार्ड में 2 केंद्र)।
  • कार्यबल: 30 मतदान दलों में 120 कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जबकि 12 कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं।
  • पर्यवेक्षण: 3 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 3 सेक्टर ऑफिसर तैनात रहेंगे।
  • प्रेक्षक: राज्य निर्वाचन आयोग ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अभय वर्मा को प्रेक्षक नियुक्त किया है।
  • कंट्रोल रूम: नेहरू कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसकी कमान प्रभारी प्रदीप परिहार और सतीश हलवी के पास होगी।

संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर नजर
सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने केंद्रों का वर्गीकरण किया है। अति संवेदनशील केंद्र में शासकीय प्राथमिक शाला (बाजार वार्ड), जूनियर बेसिक शाला क्रमांक 1, नवीन कन्या माध्यमिक शाला (महाकाली वार्ड-केंद्र 17) और पुरानी अस्पताल (गांधी वार्ड-केंद्र 21) शामिल है। संवेदनशील केंद्र में तिलक वार्ड स्थित कन्या उच्चतर क्रमांक 7, संजय निकुंज (कौशल किशोर वार्ड-केंद्र 13) और पृथ्वी वार्ड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला (पटेल वार्ड-केंद्र 27) को शामिल किया है।

सामग्री वितरण और मतगणना
रविवार सुबह 9 बजे से नेहरू कॉलेज से मतदान दलों को चुनावी सामग्री और ईवीएम मशीनों का वितरण किया जाएगा, जिसके बाद पार्टियां अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना होंगी। मतदान के बाद 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना की जाएगी, जिसके बाद स्पष्ट होगा कि देवरी की जनता अपनी परिषद के नेतृत्व पर भरोसा जताती है या बदलाव चाहती है. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »