‘कांग्रेस ने जीत लीं 401 सीटें’, जब देश की सबसे पुरानी पार्टी ने रच दिया था इतिहास, अब तक कोई नहीं तोड़ पाया

स्वतंत्र भारत के चुनावी इतिहास में 29 दिसंबर का दिन एक अभूतपूर्व घटना के साथ दर्ज है. साल 1984 में 29 दिसंबर के दिन कांग्रेस ने लोकसभा की 508 में से 401 सीटें जीतकर स्वतंत्र भारत के संसदीय चुनाव के इतिहास में उस समय की सबसे बड़ी विजय दर्ज की.

कांग्रेस ने हालांकि यह चुनाव भ्रष्टाचार हटाने के मुद्दे पर लड़ा था, लेकिन पार्टी ने सहानुभूति की लहर पर सवार होकर चुनावी वैतरणी पार की.

साल 1984 में 31 अक्टूबर को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके ही अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी. दो माह बाद हुए चुनाव में देश की जनता ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि स्वरूप कांग्रेस पार्टी को वोट दिया. पार्टी का नेतृत्व उस समय उनके पुत्र राजीव गांधी के हाथ में था.

देश दुनिया के इतिहास में 29 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…

1530 : हुमायूं ने बाबर से मुगल साम्राज्य की बागडोर अपने हाथ में ली.

1845 : टेक्सास गणराज्य को अमेरिका में विलय किए जाने के प्रस्ताव को अमेरिकी कांग्रेस ने मंजूरी दी.

1942 : हिंदी सिनेमा के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का पंजाब के अमृतसर शहर में जन्म. उनका वास्तविक नाम जतिन खन्ना था. 1960 और 70 के दशक में राजेश खन्ना का नाम फिल्म की सफलता की गारंटी माना जाता था. उनकी एक के बाद एक 15 फिल्में सुपरहिट हुईं. इनमें फिल्म सच्चा झूठा और आनंद के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर अवार्ड मिला.

1951 : अमेरिका के आणविक ऊर्जा आयोग के अधिकारियों ने आणविक ऊर्जा से बिजली उत्पादन के संबंध में पहली बार खुलासा किया.

1972 : कलकत्ता मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू.

1975 : ब्रिटेन में एक ऐतिहासिक कानून लागू कर महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार प्रदान किए गए. कानून के जरिए समाज में और नौकरी में महिलाओं को पुरुषों के बराबर का दर्जा दिया जाना अनिवार्य हो गया.

1977 : बम्बई में ओपन एयर थिएटर ‘ड्राइव इन’ खुला. इसे उस समय दुनिया का सबसे बड़ा ओपन एयर थिएटर बताया गया.

1984 : राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने आजाद भारत के संसदीय चुनाव के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की.

1998 : कंबोडिया पर 1975 से 1979 के बीच नियंत्रण करने वाले कट्टरपंथी कम्युनिस्ट संगठन ख्मेर रूज के नेताओं ने उनके शासन के दौरान तकरीबन 15 लाख लोगों के मारे जाने पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी.

2001 : अमेरिका में न्यूयार्क के शहर बफेलो में 24 दिसंबर को शुरू हुआ बर्फीला तूफान पांच दिन बाद थम गया और बर्फ की तकरीबन 82 इंच मोटी चादर के नीचे दबे शहर की खुदाई का काम शुरू हुआ.

2008 : इज़राइल द्वारा गाजा पट्टी पर हमास के ठिकानों को निशाना बनाने के बीच हमास के रॉकेट हमले में तीन इज़राइलियों की मौत के बाद इज़राइल ने हमास के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया.

2015 : पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला से मुक्त घोषित किया. दो बरस पहले देश में इस घातक बीमारी का प्रकोप फैला था.

2023: देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) के संस्थापक और तमिल फिल्म जगत के दिग्गज कलाकार विजयकांत का चेन्नई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार.

2024: दक्षिण कोरिया में एक हवाई अड्डे पर एक यात्री विमान रनवे से फिसल गया और कंक्रीट की दीवार से टकरा गया जिससे विमान में आग लग गई और 179 लोगों की मौत हो गई.

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »