PM Modi Rajasthan: जोधपुर में दहाड़े पीएम मोदी बोले- मेवाड़ से लेकर मारवाड़ तक बुलंदी को छुए राजस्थान

PM Modi In Jodhpur:HN/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (5 अक्टूबर 2023) को राजस्थान के दौरे पर गये हुए हैं. वहां पर उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘राजस्थान की धरती गौरव की धरती है. राजस्थान गौरवशाली इतिहास का प्रतिनिधित्व करता है. इसलिए भारत सरकार राजस्थान के विकास के लिए काम कर रही है.’

पीएम मोदी ने कहा कि कोटा ने देश को कई इंजीनियर और DOCTORS दिए हैं. आज कई सारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है. पीएम मोदी ने कहा- भारत विकसित तब होगा जब राजस्थान विकसित होगा. इसलिए हम चाहते हैं कि सरकार राजस्थान का विकास तेजी से करेगा.

केंद्र सरकार ने बीते 9 साल में किए कई विकास कार्य
पीएम मोदी ने कहा,’आज मारवाड़ की पवित्र धरती जोधपुर में कई बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. बीते 9 सालों में हमने राजस्थान के विकास के लिए जो निरंतर प्रयास किए हैं, उनके परिणाम आज हम सब देख रहे हैं, अनुभव कर रहे हैं. ये जरूरी है कि भारत के गौरवशाली अतीत का प्रतिनिधित्व करने वाला राजस्थान, भारत के भविष्य का भी प्रतिनिधित्व करे। ये तभी होगा जब मेवाड़ से लेकर मारवाड़ तक पूरा राजस्थान विकास की बुलंदियों को छुए.

‘रेल से रोड तक राजस्थान में कर रहे काम’
पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत सरकार आज राजस्थान में रेल और रोड समेत हर क्षेत्र में तेज गति से काम रही है. इसी साल रेलवे के विकास के लिए करीब साढ़े 9 हजार करोड़ रुपये का बजट राजस्थान को दिया गया है. ये बजट पिछली सरकार के सालाना औसत बजट से करीब 14 गुना ज्यादा है.’ 2014 तक राजस्थान में लगभग 600 किमी रेल लाइनों का ही विद्युतीकरण हुआ लेकिन बीते 9 सालों में 3,700 किमी से ज्यादा रेल लाइनों का विद्युतीकरण किया जा चुका है. इससे राजस्थान में प्रदूषण भी कम होगा और हवा भी सुरक्षित रहेगी. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »