‘इजरायल एक आजाद देश, बाहरी दखल नहीं…’, नेतन्याहू को माफ करने की अपील डोनाल्ड ट्रंप को पड़ी महंगी; मिला दो टूक जवाब

इजरायली राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को माफ करने की अपील का जवाब दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि उनका देश स्वतंत्र है और वो वैधानिक प्रक्रिया के तहत फैसला लेने को आजाद है.

क्या है पूरा मामला?

ट्रंप ने एक खत लिखकर हर्जोग से नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार मामले में दखल देने के लिए कहा था. ये वो केस हैं जिनकी जांच पांच से ज्यादा साल से चल रही है. ट्रंप ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित और अनुचित बताया था. अपने जवाब में, इजरायली राष्ट्रपति ने कहा कि हालांकि वह राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी दोस्ती को बहुत महत्व देते हैं, लेकिन इजरायल का लीगल सिस्टम स्वतंत्र रहना चाहिए और उसका पूरा सम्मान किया जाना चाहिए.

हर्जोग बोले- इजरायल एक संप्रभु देश है

हर्जोग ने कहा, इजरायल एक संप्रभु देश है, और इसकी वैधानिक प्रक्रिया को बिना किसी बाहरी दखल के बनाए रखा जाना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि हालांकि यह आग्रह बहुत खास था, लेकिन उनकी पहली, दूसरी और तीसरी प्राथमिकता इजरायल के लोगों की भलाई और ईमानदारी है.

नेतन्याहू ने कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया

नेतन्याहू, जिन पर कई करप्शन के आरोप लगे हैं, ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है, और लीगल कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया था. पोलिटिको साइट को दिया साक्षात्कार शनिवार रात को प्रकाशित किया गया. इसमें उन्होंने कहा, प्री-एम्पटिव माफी (मुकदमे के बीच में दी जाने वाली माफी) मेरिट के आधार पर तय होती है और मैं इस पर फैसला पूरी गंभीरता से लेना चाहता हूं.

नेतन्याहू पर रिश्वत का एक और धोखाधड़ी और भरोसा तोड़ने के तीन-तीन आरोप हैं. ये आरोप प्रेस के गलत इस्तेमाल और सरकारी मदद के बदले गैर-कानूनी तोहफे लेने के हैं. उन्होंने किसी भी गलत काम से इनकार किया है और कहा है कि पुलिस और सरकारी वकीलों ने राजनीतिक तख्तापलट की कोशिश में ये आरोप लगाए थे.

एक हफ्ते पहले यानी 30 नवंबर को ही नेतन्याहू ने माफी की अर्जी राष्ट्रपति कार्यालय को सौंपी थी. चिट्ठी में उन्होंने कहीं भी ये नहीं लिखा था कि अपने ऊपर लगे आरोपों से वो इत्तेफाक रखते हैं. हाईन्यूज़ !

इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग, 14 नवजातों की दर्दनाक मौत

इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगी है. आग लगने के 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है.

Read More »

US का ईरान पर फिलहाल नहीं होगा हमला, रूबियो ने बताया अब क्या है अगला प्लान

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाल के दिनों में कई देशों के विदेश मंत्रियों से कहा है कि फिलहाल अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ

Read More »

चिराग पासवान ने बनाई नई टीम, 113 नेताओं को जिम्मेदारी; 8 राज्यों पर नजर

LJP R के प्रमुख और केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार (26 अगस्त) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की. इस लिस्ट में 113

Read More »

SC जज बनकर केस प्रभावित करने वाला सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार, कोर्ट ने सुनाया फैसला

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को दोषी ठहराया है. मामला सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर ACB के स्पेशल जज को प्रभावित

Read More »

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »