‘गुड़िया मेरी शादी में बाधा थी, इसलिए उसे गोली मार दी’, 120 दिन बाद गुवाहाटी में पकड़ा गया हत्यारा प्रिंसिपल

Bihar Murder News:HN/ “मुझे अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करनी थी, लेकिन उसका परिवार खासकर उसकी छोटी बहन, गुड़िया, हमारे रिश्ते के खिलाफ थी. गुड़िया मुझे पसंद नहीं करती थी, लेकिन मैं किसी भी कीमत पर अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था. मेरी गर्लफ्रेंड की बहन मेरी शादी में बाधा बन गई, इसलिए मैंने उसे गोली मार दी. गुड़िया की हत्या के बाद, मैं अपनी गर्लफ्रेंड को मारना चाहता था, लेकिन पकड़े जाने के डर से मैं भाग गया.” ऐसा सनसनीखेज कबूलनामा चार महीने से फरार शिक्षक ने दिया. यह कबूलनामा बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले 40 साल कुमुद उर्फ ​​दीपक ने पुलिस पूछताछ में दिया.

गुवाहाटी से आरोपी कुमुद को गिरफ्तार किया

कुमुद कुमार ने 11 अगस्त को समस्तीपुर के शिवाजीनगर इलाके में 19 साल गुड़िया कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी. लगभग 120 दिनों के बाद, समस्तीपुर पुलिस ने असम के गुवाहाटी से आरोपी कुमुद को गिरफ्तार किया. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस 10 दिन गुवाहाटी में रुकी.

इसके बाद ज्योति नगर पुलिस और गुवाहाटी के आरपीएफ कॉलोनी रोड के स्थानीय निवासियों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. बुधवार को पुलिस ने कुमुद को समस्तीपुर लाया और जेल भेज दिया. आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी कुमुद नालंदा जिले के बिहार शरीफ पुलिस स्टेशन क्षेत्र के नीमगंज गांव के रहने वाले अशोक कुमार चौधरी का बेटा है. कुमुद बहेरी के एक निजी स्कूल का प्रिंसिपल था. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि अपराध करने के बाद वह खगरिया भाग गया और फिर गुवाहाटी के लिए ट्रेन में सवार हुआ. पुलिस से बचने के लिए उसने दाढ़ी और बाल कटवा लिए और झूठी जानकारी देकर ज्योति नगर आरपीएफ कॉलोनी रोड पर एक घर किराए पर लिया.

पहचान पत्र मांगने पर बार-बार गुमराह करना

आरोपी जिस घर में रह रहा था. उस घर के मालिक ने बार-बार पहचान पत्र मांगा, लेकिन कुमुद टालता रहा और घर के मालिक को गुमराह करता रहा. इससे मकान मालिक को शक हुआ और उसने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. असम पुलिस ने जांच की तो सच्चाई सामने आ गई.

11 अगस्त को, गुड़िया कोचिंग क्लास जा रही थी, तभी उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिवार ने आरोप लगाया कि स्कूल के शिक्षक ने उसकी हत्या की थी. गुड़िया उत्तर बारी वार्ड 1 की रहने वाली विनय कुमार की बेटी थी. पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस और चाकू बरामद किया था. गुड़िया अपनी डी.एल.एड. डिग्री की तैयारी कर रही थी.

दरभंगा जिले के बहेरी में कोचिंग क्लास जाने के लिए घर से निकली थी. गुड़िया तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी. आरोपी कुमुद का मृतक गुड़िया की बड़ी बहन से एकतरफा प्रेम था, जिसका गुड़िया ने विरोध किया. इससे कुमुद ने हत्या कर दी. हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के स्कूल में आग लगा दी थी.

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »