वर्कआउट से पहले या बाद में, केले खाने के लिए क्या है बेस्ट टाइम जानें?

कोई भी व्यक्ति अगर वर्कआउट या व्यायाम करता है और अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए जिम, रनिंग या किसी भी फिजिकल एक्सरसाइज करता है तो उसे अपनी एनर्जी को बनाए रखने के लिए कई प्रकार के फूड या नेचुरल सप्लिमेंट्स का सहारा लेना पड़ता है. इनमें सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है केला. क्योंकि यह तुरंत एनर्जी देता है, भारी नहीं लगता और शरीर को जरूरी पोषक तत्व पहुंचाता है.

केले के अंदर एनर्जी बढ़ाने वाले सभी तत्व शामिल होते हैं, जिनमें कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम और नेचुरल शुगर मौजूद होती है. यह वर्कआउट से पहले और बाद दोनों समय एक बेहतरीन फूड माना जाता है. इसे खाने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है. कुछ लोगों के लिए केला वर्कआउट से पहले फ्यूल का काम करता है जबकि कई लोगों के लिए वर्कआउट के बाद रिकवरी फूड की तरह काम आता है.

वर्कआउट से पहले केले का सेवन क्यों फायदेमंद है

जब कोई व्यक्ति नियमित रूप से वर्कआउट या एक्सरसाइज करता है तो उसे अपनी ताकत बढ़ाने और शरीर में एनर्जी की प्रचुरता बनाए रखने के लिए केले का सेवन करना चाहिए. वर्कआउट शुरू होने से 30–50 मिनट पहले केला खाना सबसे बेहतर माना जाता है. इससे आपकी एक्सरसाइज की तीव्रता और कैपेसिटी बढ़ती है और व्यक्ति पूरी स्फूर्ति के साथ व्यायाम कर पाता है. केले में मौजूद ग्लूकोज, फ्रुक्टोज, पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व शरीर की तंदुरुस्ती के लिए जरूरी है. यह मांसपेशियों में होने वाले क्रैम्प्स से छुटकारा दिलाता है और स्टैमिना बढ़ाता है.

वर्कआउट के बाद केला क्यों जरूरी है

अगर आपने हेवी ट्रेनिंग या वर्कआउट किया है तो केला आपकी मांसपेशियों की रिकवरी के लिए सबसे असरदार पोस्ट वर्कआउट फूड है. केले में भरपूर फाइबर होता है जो वर्कआउट के बाद तुरंत ऊर्जा देता है. यह शरीर को जरूरी कार्ब्स देकर मसल रिकवरी में मदद करता है. अगर वर्कआउट के बाद हड्डियों में दर्द महसूस होता है तो केले में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम की वजह से वह दर्द कम होता है. और अगर वर्कआउट के दौरान शरीर में सूजन आ जाती है तो यह उसे भी जल्दी कम करता है.

वर्कआउट के बाद केला और प्रोटीन का कॉम्बिनेशन

केला कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है. अगर आप वर्कआउट के बाद केला और पिने का सेवन करते है तो यह शरीर को प्रोटीन बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है. प्रोटीन तेजी से मसल रिकवरी करता है और शरीर को मजबूत बनाता है. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »