सस्ता टिकट और सीट भी फ्री अपग्रेड …, इंडिगो संकट के बीच एअर इंडिया ने यात्रियों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है गुड न्यूज

देशभर में इंडिगो की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने के बाद यात्रा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है. ऐसे हालात में एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने आगे आकर फंसे यात्रियों की मदद के लिए कई बड़े कदम उठाने की घोषणा की है. एयरलाइन ने बताया कि उनका उद्देश्य यात्रियों को उनकी मंज़िल तक पहुंचाना और अचानक बढ़े किराए के बोझ को कम करना है.

घरेलू उड़ानों पर किराए की सीमा लागू
एअर इंडिया की ओर से बताया गया कि 4 दिसंबर से घरेलू नॉन-स्टॉप उड़ानों की इकोनॉमी क्लास पर किराए की एक तय सीमा लागू कर दी गई है. यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि ऑटोमेटेड प्राइसिंग सिस्टम की वजह से अचानक मांग बढ़ने पर टिकट दरें आसमान न छूने लगें. साथ ही, एअर इंडिया और अन्य एयरलाइनें नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा 6 दिसंबर को जारी किए गए नए किराया नियमों का पालन भी कर रही हैं.

टिकट बदलाव और कैंसिलेशन पर छूट
फंसे हुए यात्रियों को राहत देने के लिए एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने टिकट रीशेड्यूलिंग और कैंसिलेशन शुल्क में बड़ी छूट दी है. जिन यात्रियों ने 4 दिसंबर तक किसी भी एयरलाइन से 15 दिसंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक की थी, वे बिना रीशेड्यूलिंग फीस के अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं. चाहें तो वे बिना कैंसिलेशन चार्ज के टिकट रद्द कर पूरा रिफंड भी प्राप्त कर सकते हैं. यह सुविधा एक बार ही लागू होगी और केवल 8 दिसंबर तक किए गए बदलावों या कैंसिलेशन पर ही मान्य रहेगी. अगर नया किराया पहले से अधिक है तो यात्रियों को केवल किराए का अंतर देना होगा.

24×7 सपोर्ट और अतिरिक्त स्टाफ तैनात
तेजी से बढ़ रही कॉल्स और शिकायतों को संभालने के लिए एअर इंडिया ने अपने ग्राहक सेवा केंद्रों पर अतिरिक्त स्टाफ और तकनीकी संसाधन तैनात किए हैं. यात्री अपनी बुकिंग में बदलाव या रद्दीकरण एयरलाइन के 24×7 कॉल सेंटर, या किसी भी ट्रैवल एजेंट के माध्यम से कर सकते हैं.

अतिरिक्त उड़ानें और अधिक सीटें उपलब्ध
स्थिति को सामान्य करने के लिए एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कुछ प्रमुख रूट्स पर अतिरिक्त फ्लाइट्स शुरू की हैं और मौजूदा उड़ानों में अधिक सीटें उपलब्ध कराई हैं. साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रियों का बोर्डिंग और सामान (बैगेज) जल्द से जल्द गंतव्य तक पहुंच सके.

विशेष श्रेणी के यात्रियों के लिए छूट जारी
एअर इंडिया ने यह भी कहा कि उनकी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर पहले से जारी डिस्काउंट स्कीमें जारी रहेंगी, जिनमें छात्र, वरिष्ठ नागरिक, सशस्त्र बल कर्मी और उनके परिवार शामिल हैं. इन्हें पहले से निर्धारित किराए से भी कम कीमत पर टिकट बुक करने का लाभ मिलता रहेगा. हाईन्यूज़ !

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »