Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में हुआ भीषण हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट से 25 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सावंत ने दिए जांच के आदेश

उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव में एक नाइट क्लब में शनिवार (6-7 दिसंबर 2025) की देर रात आग लगने से कम से कम 25 कर्मचारियों की मौत हो गई. मामले पर गोवा पुलिस प्रमुख आलोक कुमार ने पीटीआई को बताया कि आग सिलेंडर फटने के कारण लगी. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस महानिदेशक ने कहा, “कम से कम 23 शव बरामद किए गए हैं. मरने वालों में क्लब के कर्मचारी शामिल थे.”

गोवा पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने बताया कि कुछ लोगों की जान आग की लपटों से गई, जबकि कई की मौत दम घुटने से हो गई. पुलिस ने यह भी बताया कि क्लब में उस समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई. हादसे में मरने वालों कि सूची में 20 आदमी और 3 औरतें शामिल है.

हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत देर रात ही मौके पर पहुंच गए. उन्होंने इसे अत्यंत दुखद घटना बताते हुए कहा कि पूरी जांच कराई जाएगी और अगर कहीं भी सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह भी माना कि मरने वालों में तीन से चार पर्यटक शामिल हैं, जो छुट्टियां मनाने गोवा आए थे.

रेस्क्यू ऑपरेशन रातभर चला, कई लोगों की जान बचाई गई

दमकल विभाग और पुलिस टीमों ने रातभर राहत कार्य चलाया. धुआं और ऊंची लपटें रेस्क्यू में बड़ी बाधा साबित हुईं, लेकिन दर्जनों लोगों को समय रहते बाहर निकाला जा सका. स्थानीय विधायक माइकल लोबो ने बताया कि आग पर काबू पाने में पूरी रात लग गई और अब सभी नाइट क्लबों में अग्नि सुरक्षा का विशेष ऑडिट कराया जाएगा, ताकि ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोका जा सके.

देशभर के पुराने हादसे याद दिलाते हैं सुरक्षा की कमी

भारत में आग की घटनाएं अक्सर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण ही होती हैं. हाल के कुछ हादसे इस बात का सबूत हैं. हैदराबाद में तीन मंजिला इमारत में आग से 17 लोग मारे गए, कोलकाता के एक होटल में आग ने 15 लोगों की जान ले ली और गुजरात के मनोरंजन पार्क में लगी आग में 24 लोगों की मौत हुई. हाईन्यूज़ !

 

 

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »