‘Indigo के सताये जाकिर खान इंदौर वाले…’, एयरपोर्ट पर फंसीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कॉमेडियन के साथ शेयर की फोटो

देशभर में इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसमें कई ऐसे नाम भी हैं, जो सेलेब्स हैं. ऐसा ही एक पोस्ट स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर किया है, जिसमें उनके साथ कॉमेडियन जाकिर खान भी नजर आ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से चल रहा फ्लाइट कैंसिल का आलम रविवार को भी थमा नहीं है.

स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पोस्ट करके इंडिगो फ्लाइट को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है. उन्होंने कॉमेडियन जाकिर खाने के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, ‘जब कॉमेडी और ट्रेजेडी टकराते हैं, इंडिगो के सताये हुए जाकिर खान इंदौर वाले. ‘

 

 

कई सेलेब्स को करना पड़ा परेशानी का सामना

दरअसल, कई सेलेब्स हैं जिन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है. जाकिर खान और स्मृति ईरानी इसमें पहले नहीं है. इससे पहले बॉलीवुड से लेकर टीवी के कई बड़े सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. इनमें सोनू सूद, जय भानुशाली, अली गोनी, एक्ट्रेस निया शर्मा, तेलुगु अभिनेता विजया कृष्णा नरेश जैसे नामी लोग शामिल हैं.

देरी से उड़ान निराशाजनक

इधर पूरे मसले पर सोनू सूद का रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखने को मिला है. एक्टर ने कहा है कि उड़ान में देरी निराशाजनक है. उन लोगों को याद रखें, जो इसे सुधारने की कोशिश कर रहे हैं.

DGCA ने भेजा इंडिगो को नोटिस

इस पूरे मामले में DGCA ने इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इस मामले में DGCA ने 6 दिसंबर को कंपनी सीईओ पीटर एल्बर्स और कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग अफसर इसिड्रे पोरक्वेरस को शो कॉज नोटिस जारी किया है. 24 घंटे के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है.

एयरलाइंस की व्यवस्था में आ रहा सुधार

पिछले कुछ दिनों से इंडिगो एयरलाइन संकट धीरे धीरे पटरी पर लौटता नजर आ रहा है. सारी व्यवस्था को नॉर्मल किया जा रहा है. एयरपोर्ट्स पर भीड़ कम हुई है. सभी फ्लाइट ऑपरेशन को नॉर्मल कर दिया है. कंपनी ने जानकारी दी है कि 138 में से 137 डेस्टिनेशंस पर फ्लाइट ऑपरेट कर रहे हैं. इसके साथ ही अब तक यात्रियों को 610 करोड़ रुपये रिफंड किया जा चुका है और तीन हजार बैग भी लौटाए जा चुके हैं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »