UP News: मौसी के प्यार में पागल हुआ युवक, पुलिस की हुई एंट्री…फिर परिजनों को समझाकर कराई शादी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी ही मौसी के प्यार में पागल होकर शादी रचा ली है. हालांकि इस शादी के लिए प्रेमी युगल के परिजन खुश नहीं थे. मामला पुलिस तक पहुंचा तो मोहब्बतपुर पइंसा थानेदार राजेंद्र कुमार वर्मा एवं उनकी टीम ने इंसानियत का परिचय देते हुए दोनों के परिजनों को समझा बुझाकर राजी किया. इसके बाद एक मंदिर में ले जाकर शादी करवा दी. इस बेमेल शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है, वहीं प्रेमी युगल भी शादी से काफी खुश नजर आ रहा है.

मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी कृष्ण कुमार (24) पुत्र भोला प्रसाद मेहनत मजदूरी  करता है. तीन साल पहले चित्रकूट जनपद के राजापुर थाना क्षेत्र के कांकोट गांव अपने ननिहाल गया था. वहीं पर उसकी मुलाकात संजना देवी (23) से मुलाकात हुई. रिश्ते में संजना देवी उसकी मौसी लगती थी, दोनों ने एक दूसरे को देखा तो अपने रिश्ते को भूल गए और उन्होंने एक दूसरे को दिल दे दिया. वह पहले मोबाइल फोन पर एक दूसरे से बात करते थे लेकिन धीरे-धीरे उनके बातचीत का सिलसिला मिलने जुलने में बदल गया.

वहीं प्रेमी युगल परिजनों की नजर बचाकर एक दूसरे से मिलने लगे. दोनों ने साथ जीने मरने की कसम भी खा ली. उनके प्यार की भनक परिजनों को हुई तो उन लोगों ने बंदिश लगाना शुरू कर दिया. इसे लेकर दोनों परिवार के बीच दरार भी उत्पन्न हो गई लेकिन कृष्ण और संजना एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ गए.

इस बात को लेकर कई बार पंचायत भी हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला. यह मामला बुधवार को मोहब्बतपुर पइंसा थाने पहुंचा. थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार वर्मा ने सूझबूझ का परिचय दिया. इसके बाद दोनों पक्षों को थाना बुलाया, उन्होंने दोनों पक्षों की बातें सुनी. इसके बाद दोनों परिवार की खुशहाली के लिए शादी करने की सलाह दी लेकिन वह शादी करने को राजी नहीं हुए. हालांकि किसी तरह से थानेदार ने दोनों परिवार को शादी के लिए राजी किया. इसके बाद एक मंदिर में ले जाकर शादी करवा दिया. अब मौसी से प्रेमिका बनी संजना अपने प्रेमी कृष्ण के घर पर रह रही है, इस अनोखी शादी की चारों तरफ चर्चा है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »