तो क्या पुतिन के भारत दौरे से बुरी तरह से जल-भुन रहे डोनाल्ड ट्रंप? जानें नौसेना प्रमुख दिया जवाब

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे से भारतीय नौसेना की मिलिट्री डिप्लोमेसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका जैसे देश एक दूसरे की जरूरतों को समझते हैं. ये बयान देश के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने दिया है. मंगलवार को एडमिरल त्रिपाठी राजधानी दिल्ली में वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस (Annual Press Conference) को संबोधित कर रहे थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एबीपी न्यूज ने नेवी चीफ से रुस के साथ सामरिक संबंधों पर सवाल किया था.

उनसे पूछा गया कि हाल के दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ भारत के रक्षा संबंधों पर आपत्ति दर्ज कराई है. इसके अलावा, अमेरिका के साथ भी भारत के तल्ख संबंध सामने आए हैं, जबकि भारत, अमेरिका से भी बड़ी मात्रा में हथियार खरीदता है.

इस सवाल के जवाब में एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि “भारत को अपनी रणनीतिक स्वायत्तता पर गर्व है और हमारे देश के उच्चतम नेतृत्व ने एकदम स्पष्ट किया है. हमारी सभी देशों के साथ सभी मुद्दों पर सहमति बनाने की क्षमता है. मुझे ऐसा लगता है कि एक दूसरे की जरूरतों को समझने के लिए सभी देश पर्याप्त परिपक्व हैं.”

 

‘भारत के लिए सबसे जरूरी मिलिट्री डिप्लोमेसी’
नौसेना प्रमुख ने बताया कि भारत के लिए “मिलिट्री डिप्लोमेसी बेहद महत्वपूर्ण है. हमारे देश के सैनिक एक्सरसाइज में हिस्सा लेने के लिए दूसरे देश (रूस, अमेरिका) जा रहे हैं. हमारा सीनियर (राजनीतिक) नेतृत्व भी इन देशों की यात्रा कर रहा है. हमें हथियार और दूसरे सैन्य उपकरण भी इन देशों से मिल रहे हैं. ऐसे में हम अपने सभी विदेशी साझेदारों के साथ मिलकर चलने में सक्षम हैं.”

‘भारत-रूस के बीच सामरिक पार्टनरशिप’
साल 2000 से भारत और रूस के बीच सामरिक पार्टनरशिप है, जिसे 2010 में स्पेशल और प्रिविलेज स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में तब्दील कर दिया गया था. पुतिन के दौरे से पहले, भारत ने रूस से परमाणु पनडुब्बी लीज पर लेना का करार भी किया है. जंगी जहाज से लेकर सुखोई और मिग-29के फाइटर जेट और मी-17 हेलीकॉप्टर से लेकर एस-400 मिसाइल तक, रूस ने भारत को मुहैया कराए हैं.

दोनों देशों के रिश्ते पर अमेरिका कई बार कर चुका विरोध
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कई बार सार्वजनिक तौर से भारत और रूस के रक्षा संबंधों पर सवाल खड़े किए हैं. जबकि, भारत ने अमेरिका से पी8आई टोही विमान से लेकर एमक्यू-9 रीपर ड्रोन और एमएच-60आर हेलीकॉप्टर लिए हैं. स्वदेशी एलसीए तेजस के एविएशन इंजन में अमेरिका से देरी से मिलने को लेकर भी सामरिक जानकार, रूस से भारत के संबंधों को बड़ा कारण मानते हैं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »