दरांती मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, डेड बॉडी के साथ सेल्फी लेकर व्हाट्सएप स्टेटस लगाया

Coimbatore News:HN/ तमिलनाडु के कोयंबटूर के तिरुनेलवेली इलाके में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक हॉस्टल में घुसकर एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या महिला से अलग रह रहे उसके पति ने की है. इतना ही नहीं हत्या करने के बाद उसके पति ने डेड बॉडी के साथ सेल्फी भी ली. इस मामले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

झगड़े के बाद पति से अलग रह रही थी महिला

मृतक महिला की पहचान श्रीप्रिया के रूप में हुई है, जो कोयंबटूर में एक निजी संस्थान में नौकरी करती थी. कुछ समय पहले उसका अपने पति बालमुरुगन से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह हॉस्टल में अलग रह रही थी, लेकिन पति इस बात से बेहद नाराज था और मन ही मन बदला लेने की सोच रहा था.

रविवार दोपहर बालमुरुगन हॉस्टल पहुंचा. वह अपने कपड़ों में एक दरांती छिपाकर लाया था. हॉस्टल में जाते ही उसने श्रीप्रिया से बात करने की कोशिश की. पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच तुरंत बहस शुरू हो गई. बहस बढ़ती गई और गुस्से में बालमुरुगन ने दरांती निकालकर श्रीप्रिया पर हमला कर दिया. उसने हॉस्टल के कमरे में ही कई बार वार किए, जिससे श्रीप्रिया की मौके पर ही मौत हो गई.

पत्नी की लाश के पास ली सेल्फी

आरोप है कि हत्या करने के बाद बालमुरुगन ने अपनी पत्नी की लाश के पास खड़े होकर सेल्फी ली और उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर दिया. पुलिस का कहना है कि उसने यह दावा भी किया कि उसकी पत्नी ने उसे धोखा दिया था, इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया.

यह खौफनाक घटना हॉस्टल में मौजूद अन्य लड़कियों के सामने हुई. हमले को देखते ही सभी छात्राएं डर के मारे चीखते हुए बाहर भागने लगीं. पूरा माहौल दहशत से भर गया. लेकिन इतना सब करने के बाद भी बालमुरुगन भागा नहीं. वह घटनास्थल पर ही शांत बैठा रहा और पुलिस के आने का इंतजार करता रहा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया और हथियार भी जब्त कर लिया.

घटना से इलाके में मची सनसनी 

इस घटना ने पूरे कोयंबटूर में सनसनी मचा दी है. राजनीतिक दलों ने भी सरकार पर उंगली उठाना शुरू कर दिया है. विपक्ष का कहना है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है. वहीं राज्य पुलिस का कहना है कि यह एक व्यक्तिगत विवाद का मामला है और पूरे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना सही नहीं है.

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या से पहले क्या निजी विवाद चल रहा था और क्या सच में कोई संबंध का संदेह इस घटना की वजह था. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »