वोटर लिस्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा! बांग्लादेशी महिला ने पड़ोसी को अपनी मां बताकर डलवाया नाम, दी ये सफाई

North 24 Parganas News:HN/ पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. देगंगा इलाके में एक बांग्लादेशी महिला पर आरोप लगा है कि उसने अपनी पड़ोसी भारतीय महिला को अपनी मां दिखाकर भारतीय मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया. यह मामला सामने आने के बाद इलाके में काफी तनाव है और राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है.

मरी मां का नाम वोटरलिस्ट में चढ़वाया

आरोपित महिला का नाम शेफाली मंडल है, जो देगंगा के बेलियाघाटा खालधार पाड़ा के 119 नंबर बूथ की निवासी बताई जाती है. शेफाली पर आरोप है कि उसने पड़ोस में रहने वाली उषा रानी मंडल, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, को अपनी मां बताकर वोटरलिस्ट में अपना नाम चढ़वाया. उषा रानी के बेटे निर्मल मंडल ने आरोप लगाया कि उनकी मृत मां का नाम और पता दोनों का इस्तेमाल शेफाली ने अपने कागजों में किया.

मामला सामने आने के बाद उठे सवाल

मतदाता सूची में पाया गया कि शेफाली मंडल और शिकायतकर्ता परिवार के घर का नंबर भी एक जैसा दर्ज है. इससे शक और भी गहरा गया. मामला सामने आने के बाद शेफाली मंडल की सफाई भी चर्चा में है. उनका कहना है कि वह 26 साल पहले बांग्लादेश से भारत आई थीं और मतदाता सूची में जिस महिला को मां बताया है, वह असल में दूसरी उषा रानी हैं, जबकि उनकी सगी मां बांग्लादेश में रहती हैं, लेकिन सवाल यह है कि अगर उनकी मां बांग्लादेश में हैं तो उन्होंने भारतीय महिला का नाम डॉक्यूमेंट में कैसे दिखा दिया?

इस घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में जोरदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. विपक्ष का आरोप है कि सीमा से सटे इलाकों में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और प्रशासन लापरवाह है. कई नेता कह रहे हैं कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जाली जानकारी का उपयोग करना गंभीर अपराध है और इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

प्रशासन ने जांच शुरू की

इसी बीच उत्तर 24 परगना के बागदा से भी एक और मामला सामने आया है. यहां आरोप है कि तीन भाइयों ने SIR फॉर्म भरते समय दूसरे व्यक्ति को अपने मृत पिता की जगह पिता दिखा दिया, क्योंकि दोनों का नाम एक जैसा था. उन्होंने उस व्यक्ति के एपिक नंबर का इस्तेमाल करके फॉर्म जमा कर दिया. यह मामला भी अब चर्चा में है. लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने जिले में राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया है. लोगों का कहना है कि अगर मतदाता सूची में इस तरह की गड़बड़ी होती रही, तो चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा कमजोर पड़ेगा. प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और कहा है कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »