PM मोदी के ‘ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए’ वाले बयान पर प्रियंका गांधी ने किया पलटवार, बोलीं- ‘जनता के मुद्दे उठाना हमारा…’

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ड्रामा’ वाले बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने तीखा हमला बोला है. प्रियंका ने कहा कि वास्तव में महंगाई, बेरोजगारी और प्रदूषण जैसे मुद्दों पर चर्चा से बचना ही असली ड्रामा है, न कि संसद में सवाल उठाना.

दरअसल, पीएम मोदी ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा था कि संसद हंगामे की जगह नहीं है और यहां ‘ड्रामा नहीं, डिलीवरी’ होनी चाहिए. इसी टिप्पणी पर प्रियंका गांधी ने पलटवार करते हुए कहा, “संसद में जनता के मुद्दे उठाना ड्रामा कैसे हुआ? महंगाई, प्रदूषण, और एसआईआर जैसे जरूरी मुद्दों पर बात करना ड्रामा नहीं है. संसद इसी काम के लिए है. असली ड्रामा तो चर्चा की अनुमति न देना है.” उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में जनता से जुड़े सवालों पर बहस रोकना ही नाटक है. विपक्ष का काम सवाल उठाना है और सरकार का कर्तव्य जवाब देना.

टीएमसी के अभिषेक बनर्जी भी हमलावर

प्रियंका गांधी के अलावा टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने भी प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर कड़ा रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि विपक्ष यदि एसआईआर पर बहस की मांग कर रहा है तो इसमें ड्रामा कहां है? “अगर जनता की आवाज उठाना ड्रामा है तो जनता अगले चुनाव में इसका जवाब देगी.”  अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने बीएलओ समेत 40 लोगों की मौत के लिए आयोग को जिम्मेदार ठहराया और सवाल किया कि सरकार की जवाबदेही कहां है. उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी के बाद काले धन में कमी नहीं, बल्कि और बढ़ोतरी हुई है.

उन्होंने कहा, “हम एसआईआर के खिलाफ नहीं हैं, हम इसके क्रियान्वयन के तरीके के खिलाफ हैं. ईसी ने बीएलओ को ट्रेनिंग नहीं दी, मतदाता लिस्ट अपडेट नहीं हुईं. ऐसे में जब हम चर्चा चाहते हैं तो प्रधानमंत्री इसे नाटक बता देते हैं.” अभिषेक ने यह भी दावा किया कि केंद्र ने बंगाल के 2 लाख करोड़ रुपये रोके हुए हैं.

सदन में भारी हंगामा

उधर, शीतकालीन सत्र की शुरुआत होते ही लोकसभा में विपक्षी दलों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस और अन्य पार्टियां महंगाई बेरोजगारी और विभिन्न अधिनियमों पर चर्चा की मांग कर रही थीं, जिसके चलते सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »