‘सरदार पटेल राष्ट्रीय हीरो थे, उन्होंने भारत का नक्शा…’, बिना नाम लिए जेपी नड्डा ने की नेहरू की आलोचना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष जेपी नड्डा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए कहा कि आज हम जिस एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात कर रहे हैं, उसे बनाने में सरदार का महत्वपूर्ण योगदान था. सरदार पटेल ने ही भारत को एक नक्शा बनाने का काम किया.

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर गुजरात के वड़ोदरा में शनिवार (29 नवंबर, 2025) को बैप्स मंदिर में आयोजित सरदार सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि भारत की आजादी के बाद पिछली चार पीढ़ियां और हमारी पीढ़ी के साथ-साथ आने वाली कई पीढ़ियां सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद रखेंगी. उन्होंने एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाने में अतुलनीय योगदान दिया था.

राष्ट्र पुरुष थे सरदार वल्लभ भाई पटेल- जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा, “जब हम सब सरदार पटेल की बात करते हैं, तो हमें ध्यान में रखना चाहिए कि वो हमारे राष्ट्रीय हीरो तो थे ही, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि वो राष्ट्र पुरुष थे और राष्ट्र पुरुष के रूप में उन्होंने हमारे पुरातन देश की कल्पना को 2 साल के अंदर कार्यरूप देने का काम किया.

गांधी जी के आह्वान पर पटेल ने व्यक्तिगत जीवन का किया त्याग- नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “सरदार वल्लभ भाई पटेल अपने जीवन में निरंतर सच्चाई की खोज और सच्चाई का साथ देने के सतत प्रयास में रहे. वो अहमदाबाद के प्रतिष्ठित बैरिस्टर थे, उन्होंने लंदन में पढ़ाई की थी, अच्छे विद्यार्थी थे, लेकिन महात्मा गांधी के आह्वान पर उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन को छोड़कर राष्ट्र जीवन जीना शुरू किया.”

किसानों के अधिकारों के लिए पटेल ने किया आंदोलन

नड्डा ने कहा, “चाहे खेड़ा का सत्याग्रह हो या बारडोली का सत्याग्रह हो, सरदार वल्लभ भाई पटेल दोनों हीं आंदोलनों के जरिए किसानों पर हो रहे अन्याय और किसानों के अधिकारों के लिए ब्रिटिश शासन के खिलाफ खड़े थे.” हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »