भोपाल: शिखा काटो या फिर तलाक लो! पत्नी की नाराजगी का अजीबोगरीब मामला पहुंचा फैमिली कोर्ट

भोपाल में वैवाहिक जीवन से जुड़े अनोखे विवाद लगातार सामने आ रहे हैं, जहां पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर मतभेद इतने बढ़ जा रहे हैं कि मामला कुटुंब न्यायालय तक पहुंच रहा है. ताजा मामला शहर के साकेत नगर में रहने वाले एक दंपती का है, जहां पत्नी ने सिर्फ इसलिए तलाक की अर्जी दे दी क्योंकि उसका पति शिखा नहीं कटवा रहा था.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पति एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत है और धार्मिक कारणों से शिखा रखता है, जबकि पत्नी इसे पिछड़ापन मानती है और कहती है कि यह उनके ‘स्टेटस’ को सूट नहीं करता है.

शिखा कटवाने के विवाद के बाद पत्नी मांग रही तलाक

पत्नी का आरोप है कि वह सोच रही थी कि शादी के बाद पति शिखा कटवा देगा, लेकिन पति अपने फैसले पर आज तक अडिग है. इसी बात पर नाराज होकर पत्नी मायके चली गई और अब अदालत में तलाक मांग रही है. वहीं पति का कहना है कि उसने शादी से पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि वह अपनी शिखा नहीं कटवाएगा, फिर भी पत्नी इस मुद्दे को लेकर लगातार दबाव बनाती रही.

इंजीनियर पति ने पत्नी के खिलाफ दायर की तलाक की याचिका

इसी तरह एक अन्य मामले में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति ने पत्नी के खिलाफ तलाक की याचिका दायर की है. उसका कहना है कि पत्नी मेकअप नहीं करती, डार्क लिपस्टिक नहीं लगाती और ब्यूटी पार्लर भी नहीं जाती. पति के अनुसार, पत्नी पूजा-पाठ में अधिक समय देती है, जिससे वह उसे ऑफिस या दोस्तों की पार्टी में नहीं ले जा पाता. दूसरी ओर, पत्नी का कहना है कि उसे सादगी से जीवन जीना पसंद है और अत्यधिक मेकअप व आधुनिक पहनावे उसकी पसंद का हिस्सा नहीं हैं.

दोनों मामलों की कुटुंब न्यायालय में चल रही काउंसलिंग

कुटुंब न्यायालय में दोनों मामलों की काउंसलिंग चल रही है, लेकिन दंपतियों के बीच जीवन मूल्यों को लेकर टकराव खत्म नहीं हो पा रहा है. कोर्ट से जुड़ीं काउंसलर लगातार उन्हें समझाने की कोशिश कर रही हैं कि एक-दूसरे की पसंद और आदतों का सम्मान किए बिना वैवाहिक जीवन चल पाना मुश्किल है. इसी कड़ी में एक और मामला राजस्थान में ब्याही एक महिला का है, जो दो साल से भोपाल के मायके में रह रही है. महिला ने भरण-पोषण का दावा दाखिल किया है.

उसका कहना है कि शादी से पहले उसने स्पष्ट बताया था कि वह सूट पहनना पसंद करती है, लेकिन ससुरालवालों द्वारा अब उस पर साड़ी पहनने का दबाव बनाया जा रहा है, संयुक्त परिवार की परंपराओं का हवाला देते हुए. वहीं पति का कहना है कि संयुक्त परिवार में परंपराओं के अनुसार ही चलना पड़ता है.

समाजशास्त्री डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव का कहना है कि जीवन मूल्यों का असंतुलन और भौतिकवादी नजरिया आज रिश्तों को कमजोर कर रहा है. परिपक्वता की कमी के कारण मामूली बातें भी रिश्ते तोड़ने का कारण बन रही हैं. ऐसे दंपतियों की काउंसलिंग बेहद जरूरी है ताकि संबंधों में मधुरता वापस लाई जा सके. हाई न्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »