सीहोर की VIT यूनिवर्सिटी में खराब खाने-पानी को लेकर भारी बवाल, कई गाड़ियों में आगजनी और तोड़फोड़

सीहोर जिले के कोठरी स्थित VIT यूनिवर्सिटी में मंगलवार (25 नवंबर) देर रात छात्रों का गुस्सा अचानक फूट पड़ा. देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ गए कि छात्रों ने कैंपस में खड़े वाहनों और बस में आग लगा दी. आधी रात तक कैंपस में चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल बना रहा.

जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कई छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. करीब 24 छात्रों में पीलिया (जॉन्डिस) जैसे लक्षण पाए गए. इसे लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ती गई और आरोप है कि हॉस्टल में खाने और पानी की क्वालिटी खराब होने की वजह से बीमारी फैल रही है. छात्रों का कहना है कि कई दिनों से परेशानी बताई जा रही थी, लेकिन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया.

वाहनों में लगाई गई आग, हुई तोड़फोड़

गुस्साए छात्रों ने कैंपस में खड़े वाहनों को निशाना बनाया और एक बस में आग लगा दी. कई जगहों पर तोड़फोड़ की गई. अचानक हुए इस बवाल से यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट भी सकते में आ गया. वहीं ABVP के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और छात्रों का समर्थन किया.

जैसे ही घटना की खबर प्रशासन को मिली, आष्टा के एसडीएम, एसडीओपी सहित कई थानों के पुलिस बल मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने हालात को संभालने की कोशिश की और छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया. अधिकारियों के अनुसार छात्रों की सभी शिकायतें सुनी गईं और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया.

स्थिति अब नियंत्रण में- प्रशासन

प्रशासन ने देर रात बयान जारी करते हुए कहा कि छात्रों द्वारा भोजन और पानी की गुणवत्ता समेत अन्य मुद्दों पर विरोध जताया गया था. विरोध के दौरान तोड़फोड़ और आगजनी भी हुई, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. अधिकारियों ने बताया कि कॉलेज और हॉस्टल परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है. फिलहाल माहौल शांत बताया जा रहा है.

हालांकि पुलिस और प्रशासन का कहना है कि स्थिति सामान्य है, लेकिन छात्रों का कहना है कि जब तक बीमारी फैलने की वजह की जांच नहीं होती और सुविधाएं सुधरती नहीं, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »