MP News: रायसेन में 6 साल की बच्ची के रेप के बाद जनता का प्रदर्शन, समुदाय विशेष के घरों पर पथराव

मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद भड़की आक्रोश की आग और धधक उठी. 5 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक मासूम से रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इसको लेकर लोग सड़कों पर उतर गए. प्रदर्शन हो रहा है और उस प्रदर्शन के बीच ही पथराव शुरू होने से हालात बिगड़ गए हैं.

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

रायसेन में विरोध-प्रदर्शन के दौरान हंगामा हुआ. भीड़ ने समुदाय विशेष के घरों पर पथराव किया. धार्मिक स्थल पर भी प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया. मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स ने मोर्चा संभाला. उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले दागे गए. 6 साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. बताया जाता है कि आरोपी वहीं से बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया.

गौहरगंज में प्रदर्शन

गौहरगंज में बड़े प्रदर्शन के बाद भड़के लोगों ने समुदाय विशेष के घरों पर पथराव किया. मासूम के साथ हुई हैवानियत के विरोध में हिंदू समाज ने बड़ा प्रदर्शन किया. इस मामले में आरोपी सलमान की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. हिंदू समाज ने गौहरगंज थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शन स्थल पर पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारी की. भारी पुलिस बल तैनात किया गया. थाने के सामने 5 दिन से टेंट लगाकर महिलाएं और बच्चियां बैठी हैं.

इस मामले में सीएम मोहन यादव ने रायसेन एसपी को मुख्यालय अटैच किया गया और मिसरोद थाना प्रभारी को हटाने के निर्देश दिए. मंगलवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर सीएम मोहन ने अधिकारियों के साथ बैठक की. एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा, “रायसेन में हुई घटना में तत्परता से कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक, रायसेन को मुख्यालय अटैच करने के निर्देश दिए.”

सीएम ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि संवेदनशील घटनाओं में त्वरित कार्रवाई हो. अपराधियों के प्रति ढिलाई किसी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस अपनी गश्त बढ़ाए और वरिष्ठ अधिकारी निरीक्षण करें. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »