Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए PAK ने उरी के हाइड्रो प्रोजेक्ट पर किया पहला हमला, CISF जवानों ने कर दिया मुनीर का चकनाचूर सपना

भारत की तरफ से 6-7 मई 2025 की रात को शुरू किए गए बड़े सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया था. भारत की यह सटीक कार्रवाई कुछ ही घंटों में प्रभाव दिखाने लगी. इसके जवाब में पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) के आसपास अंधाधुंध गोलाबारी शुरू कर दी थी. इसी बीच पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के उरी क्षेत्र में स्थित उरी जलविद्युत परियोजना (UHEP-I और II) को ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश की थी.

उरी जलविद्युत परियोजना LoC से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, इसलिए पाकिस्तान का पहला प्रयास इसी संवेदनशील ऊर्जा प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाने का था. हालांकि, पाकिस्तान की यह कोशिश बुरी तरह नाकाम रही, क्योंकि उस वक्त प्रोजेक्ट की सुरक्षा में मौजूद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने पूरी रणनीति और बहादुरी के साथ सभी हमले विफल कर दिए.

CISF जवानों की वीरता

हमले वाले दिन-रात हालात अत्यधिक तनावपूर्ण थे. ड्रोन हमले और गोलीबारी के बीच उरी परियोजना के आसपास रहने वाले लोग भयभीत थे. कई लोग अपने घरों में फंसे हुए थे, लेकिन CISF के जवानों ने जोखिम उठाकर घर-घर जाकर महिलाओं, बच्चों और NHPC कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया. CISF के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के हमले तेज और अनियंत्रित थे. ड्रोन लगातार प्रोजेक्ट की दिशा में उड़ान भर रहे थे और परियोजना को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन डिप्टी कमांडेंट रवि यादव के नेतृत्व में जवानों ने न केवल दुश्मन ड्रोन मार गिराए, बल्कि हथियारों और शस्त्रागार को भी सुरक्षित कर लिया ताकि किसी भी तरह की क्षति न हो.

रातभर जारी गोलाबारी के बावजूद जवान डटे रहे और NHPC के दोनों जलविद्युत संयंत्रों को बिल्कुल सुरक्षित रखा. इस घटना ने दिखा दिया कि भारत के राजनीतिक प्रतिष्ठान चाहे सीमा से कुछ किलोमीटर की दूरी पर हों, लेकिन उनकी सुरक्षा में लगी सेनाएं हर आपातकाल के लिए पूरी तरह तैयार रहती हैं.

नई दिल्ली में सम्मान समारोह

6 मई की उस ऐतिहासिक रात को अद्भुत साहस दिखाने वाले 19 CISF कर्मियों को मंगलवार (25 नवंबर 2025) को नई दिल्ली स्थित CISF मुख्यालय में आयोजित समारोह में महानिदेशक (DG) Disc से सम्मानित किया गया. राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा और नागरिकों की जान बचाने में इन जवानों की भूमिका असाधारण रही. यह सम्मान दर्शाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी भारतीय बलों की तैयारियां, अनुशासन और निर्णय क्षमता किसी भी चुनौती का प्रभावी जवाब देने में सक्षम है.

इंटेलिजेंस नेटवर्क रहा सक्रिय, बड़ा नुकसान टला

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उरी क्षेत्र में तैनात अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान की पहली जवाबी कार्रवाई का लक्ष्य जलविद्युत परियोजना थी, लेकिन भारतीय सेना और CISF पहले से तैयार थे. इंटेलिजेंस नेटवर्क मजबूत था और जैसे ही पाकिस्तानी गोलीबारी बढ़ी, जवानों ने तेजी से काउंटर एक्शन लिया. अधिकारी ने यह भी बताया कि यदि उस रात ड्रोन हमले को समय पर निष्क्रिय नहीं किया जाता तो बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता था, क्योंकि इन ऊर्जा परियोजनाओं का महत्व केवल कश्मीर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए काफी जरूरी है. हाईन्यूज़ !

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »