‘आज देश दो रास्तों पर खड़ा है…’, संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की चिट्ठी को लेकर आखिर क्यों बोले प्रकाश अंबेडकर

वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने बुधवार (26 नवंबर, 2025) को संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिट्ठी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आज देश दो रास्तों पर खड़ा है, इसमें एक संविधान का रास्ता है और दूसरा मनुवाद का रास्ता है. यह द्वंद्व बाबा साहेब अंबेडकर ने 1953-54 में बनारस विश्वविद्यालय में ही बता दिया था.

उन्होंने कहा, ”जब तक यह संघर्ष खत्म नहीं होगा, भारत विकसित नहीं हो सकता है. 75 साल बाद भी वही स्थिति बनी हुई है. जो लोग संविधान का समर्थन करते हैं, उनकी अलग तर्कशक्ति है और जो संविधान के विरोध में हैं, वे धर्म का सहारा लेकर अपना एजेंडा आगे बढ़ाते हैं.”

प्रकाश अंबेडकर ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख दोनों ने अयोध्या में एक नया ध्वज दिखाकर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है. 1950 में सरदार पटेल ने इन्हें तिरंगा फहराने के लिए मजबूर किया था. आज जो ध्वज अयोध्या में फहराया गया, वह देश को विकसित नहीं करेगा, बल्कि लोगों को बांटने वाला प्रतीक बन जाएगा.”

प्रकाश अंबेडकर ने RSS को कहा आतंकवादी संगठन

वहीं, वंचित बहुचन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को एक आतंकवादी संगठन करार देने वाले अपने बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ”जो संगठन UAPA के तहत पंजीकृत नहीं हैं और चंदा, हथियार जैसी गतिविधियां गुपचुप तरीके से करते हैं, उन्हें आतंकवादी संगठन माना जाता है. वही नियम आरएसएस पर भी लागू होना चाहिए. देश के गणपति मंडल तक चैरिटेबल कमिश्नर के पास रजिस्टर करते हैं, तो ये क्यों नहीं करते? यह साफ दिखता है कि ये लोग मानते हैं कि आरएसएस बड़ा है और देश छोटा. यही मनुवादी सोच है.” उन्होंने कहा कि जब तक आरएसएस को पंजीकरण नहीं किया जाएगा, तब तक देश में विवाद बना रहेगा और लोग धर्म के नाम पर भटके रहेंगे.

SIR और पश्चिम बंगाल में CAA लागू करने के बयान पर बोले प्रकाश अंबेडकर

अंबेडकर ने कहा, ”1969 से 1971 तक कांग्रेस सरकार ने बांग्लादेशियों को राजनीतिक और सुरक्षा कारणों से पनाह दी थी, लेकिन अब केंद्र सरकार उन्हें ही खतरा बताकर बाहर करना चाहती है. यह सरकार का खतरनाक खेल है, जिसे भारतीय अभी समझ नहीं पा रहे हैं.” उन्होंने कहा, ”ऑपरेशन सिंदूर के समय भी कोई देश हमारे साथ नहीं खड़ा हुआ था. RSS और बीजेपी विश्वसनीय नहीं हैं, इसलिए जो देश भारत की मदद करते थे, वे भी अब भरोसा नहीं करते हैं.”

26/11 मुंबई हमले की बरसी पर और सांसद उज्ज्वल निकम पर बोले अंबेडकर

प्रकाश अंबेडकर ने कहा, ”26/11 मामले में दो पुलिस अधिकारियों की फाइल डिलीट होने और उन पर जांच न होने पर सवाल उठते हैं. हेमंत करकरे एक इंटरनल टेरर ऑर्गेनाइजेशन की जांच कर रहे थे, ISIS संबंधों की पड़ताल कर रहे थे. अगर अधिकारियों को बचाया जाएगा, तो सवाल तो उठेंगे ही.”

उन्होंने सांसद उज्ज्वल निकम पर भी निशाना साधते हुए कहा, ”वह अब तक यह नहीं बता पाए कि करकरे के शरीर से निकली गोलियां पिस्टल की थीं या AK-47 की. जब ऐसे लोग लोकसभा में बैठते हैं, तो बहुत कुछ समझ में आ जाता है.” हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »