Bengaluru Crime: मंदिर में मां ने की बेटी का गला काटने की कोशिश की, फिर खुद को किया घायल, जानें क्या है पूरा मामला?

बेंगलुरु से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहा एक मां ने पूजा के दौरान अपनी ही बेटी की हत्या करने की कोशिश की और बाद में खुद का भी गला रेत लिया. शुरुआती क्षणों में मामला ह्यूमन सेक्रिफाइस जैसा लग रहा था, लेकिन पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद का गंभीर रूप बताया है. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह घटना बेंगलुरु के थनीसन्द्रा मेन रोड स्थित हरिहरेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह घटी. मंदिर ट्रस्टी के अनुसार, सुबह करीब 7:15 बजे उन्हें फोन पर बताया गया कि मंदिर परिसर में एक महिला पर हमला हुआ है. ट्रस्टी तुरंत वहां पहुंचे और गणेश मंदिर के पास एक महिला को खून से लथपथ अवस्था में पाया. उसकी गर्दन पर गहरी चोट थी. मौके से खून के धब्बों वाले दो धारदार हथियार बरामद हुए.

पुलिस की शुरुआती जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि घायल महिला 28 वर्षीय रम्या है और हमला उनकी ही मां सुजाता ने किया. सुजाता रोज़ सुबह पूजा के लिए मंदिर आती थीं. रम्या की शादी हो चुकी थी और वह आनेकल में अपने पति के साथ रहती थी, लेकिन हाल ही में विवाद के बाद वह अपनी मां के घर लौट आई थी. इसके बाद दोनों रोज साथ में मंदिर आते थे. बुधवार सुबह भी दोनों पूजा करने पहुंचीं.

पुलिस के मुताबिक, जब रम्या पूजा कर रही थी, तभी उसकी मां सुजाता ने अचानक धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया. यह घटना सुबह 5 से 6 बजे के बीच हुई. हमले के बाद सुजाता ने खुद पर भी हमला किया. फिलहाल मां और बेटी दोनों अचेत अवस्था में हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों में से किसी एक के होश में आने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक बात का पता चलेगा. हाईन्यूज़ !

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »