दिल्ली ब्लास्ट के मामले में NIA का बड़ा एक्शन, मेवात इलाके में कई जगह ताबड़तोड़ छापे

दिल्ली में लालकिला के सामने हुए कार ब्लास्ट केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मेवात इलाके में रेड मारी है. जांच एजेंसी NIA के सूत्रों की मानें तो शक है कि ब्लास्ट में इस्तेमाल हुआ अमोनियम नाइट्रेट मेवात इलाके से खरीदा गया. जांच में उमर और मुजम्मिल की लोकेशन कई बार मेवात इलाके में मिली. ये ही वजह ही NIA की टीम मेवात में छापेमारी कर रही है.

इसके अलावा नूंह के तीन डॉक्टर भी जांच की जद में आए हैं. एनआईए की टीम ने फरीदाबाद स्थित अल-फलहा यूनिवर्सिटी से जुड़े इन डॉक्टर्स को उठाया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. इधर, कार्रवाई के साथ ही इलाके में हलचल देखने को मिल रही है. इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है.

जानकारी के अनुसार, सुन्हेडा गांव के डॉ. मुस्तकीम, नूंह के रिहान और मोहम्मद और बास गांव से एक डॉक्टर जो घर पर नहीं थे, उनकी जगह उनके भाई को उठाया गया है. डॉ. मुस्तकीम ने अल फलहा यूनिवर्सिटी से इंटर्नशिप की थी. इसी दौरान वो आरोपी आतंकी डॉ. उमर नबी के संपर्क में आया था.

इनके अलावा डॉ. रिहान ने भी अल फलहा से एमबीबीएस की पढ़ाई की है. जांच टीम को सबूत मिले हैं कि मोहम्मद, जो बास का रहने वाला है, वो भी उमर के संपर्क में था. जिले में अबतक 4 लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें एक खाद विक्रेता भी शामिल है, उसका नाम दिनेश कुमार बताया जा रहा है. उसी पर शक है कि उसने अमोनियम नाइट्रेट बेचा था. इनके अलावा जांच टीम की रडार पर अभी कई लोग हैं.

इन जगह से खरीदा जा सकता है विस्फोटक
विस्फोटक का स्त्रोत मेवात और अलवर  की खदानों को माना जा रहा है. जांच एजेंसियों को शक है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक हरियाणा से सटे राजस्थान के अलवर से लाया गया हो सकता है. मेवात से लगे अलवर के इस हिस्से में कई अधिकृत खदाने हो सकती हैं. इनमें ब्लास्टिग के लिए अमोनियम नाइट्रेट की खरीदी बिक्री होती है.  बस इसी मामले में पूछताछ के लिए एनआईए की धरपकड़ जारी है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »