‘वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को…’, बिहार में प्रचंड जीत के बाद अमित शाह का आया पहला रिएक्शन, नीतीश के लिए भी संदेश!

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए प्रचंड बहुमत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है. गृह मंत्री ने कहा कि जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आएं, उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा.

घुसपैठिए का जिक्र कर विपक्ष पर निशाना

उन्होंने कहा, “बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है. वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है. बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है.”

‘यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वालों की जीत’

केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार और एनडीए के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं के बधाई दी. उन्होंने कहा, “यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है. जनता अब सिर्फ और सिर्फ Politics of performance के आधार पर जनादेश देती है. अपने अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ करने वाले बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूं.”

उन्होंने कहा, “मैं बिहार की जनता और विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को आश्वस्त करता हूं कि जिस आशा और विश्वास के साथ आपने एनडीए को यह जनादेश दिया है, पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार उससे अधिक समर्पण से उसे पूरा करेगी.”

प्रचंड बहुमत की ओर एनडीए

बिहार चुनाव के अभी तक के रुझानों में एनडीए 202 सीटों पर आगे है और थोड़ी देर में जीतों का आंकड़ा भी जारी कर दिया जाएगा. बीजेपी इस चुनाव में अभी तक 91 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी उभरती नजर आ रही है. वहीं जेडीयू 83, एलजेपी (आर) 19, हम 5 और आरएलएम 4 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »