चेन्नई में हुआ बड़ा हादसा, इंडियन एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट ने बचाई जान

चेन्नई के तंबारम के पास एक भारतीय वायुसेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. वायुसेना का PC-7 MK II (Pilatus PC-7) हादसे का शिकार हुआ है. घटना नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान हुई. इस हादसे में पायलट की जान बच गई है. किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने दुर्घटना वाली जगह का वीडियो जारी किया है. इसमें दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा जमीन पर बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए. घटना की पुष्टि करते हुए भारतीय वायुसेना ने भी बयान जारी किया है. भारतीय वायुसेना ने बयान में कहा, ‘दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जान-माल के किसी नुकसान की सूचना नहीं है.’

IAF ने एक्स पर साझा करते हुए लिखा, ‘भारतीय वायु सेना का एक पीसी-7 एमके II प्रशिक्षण विमान एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. आज लगभग 1425 बजे चेन्नई के तांबरम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया. नागरिक संपत्ति को किसी नुकसान की सूचना नहीं है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की गई है.’

 

 

गांव के लोगों ने बचाया

जिस जगह पर विमान क्रैश हुआ, वहां के स्थानीय लोगों ने दौड़कर पायलट को बचाया. जानकारी के मुताबिक, विमान गिरने के बाद इलाके के लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे. इसके बाद पायलट को पानी पिलाया, सहारा देकर उठाया और मदद की. पायलट बेहद ही घबराया हुआ था. उसको किसी तरह की चोट नहीं आई है. करीबन आधे घंटे बाद वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने घटनास्थल से पायलट का रेस्क्यू किया और तुरंत एयरबेस ले जाया गया.

जुलाई में दो पायलट की हुई थी मौत

इसी साल जुलाई में भारतीय एयरफोर्स का प्लैन क्रैश हो गया था. घटना दोपहर में हुई थी. इस हादसे में विमान मलबे में तब्दील हो गया था. यह हादसा खेतों में हुआ था. हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई थी. हाईन्यूज़ !

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »