भारत-नेपाल की दोस्ती से चीन का बढ़ने वाला है सिरदर्द, ट्रेड को लेकर सामने आया एक बड़ा अपडेट

नई दिल्ली में गुरुवार (13 नवंबर, 2025) को भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और नेपाल के उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री अनिल कुमार सिन्हा के बीच एक अहम द्विपक्षीय बैठक हुई. इस बैठक में दोनों देशों ने पारगमन संधि (Transit Treaty) के प्रोटोकॉल में संशोधन करते हुए लेटर ऑफ एक्सचेंज का आदान-प्रदान किया.

रेल मार्ग से व्यापार को बढ़ावा
इस समझौते के बाद जोगबनी (भारत) और विराटनगर (नेपाल) के बीच रेल-आधारित माल ढुलाई शुरू हो सकेगी. अब इस मार्ग से कंटेनर कार्गो के साथ-साथ बल्क कार्गो (जैसे खाद्यान्न, सीमेंट, स्टील आदि) की ढुलाई भी संभव होगी. यह सुविधा प्रमुख ट्रांजिट कॉरिडोर- कोलकाता-जोगबनी, कोलकाता-नौतनवा (सोनौली) और विशाखापट्टनम-नौतनवा (सोनौली) तक विस्तारित की गई है. इससे भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक संपर्क मजबूत होगा और नेपाल का तीसरे देशों से व्यापार भी सुगम बनेगा.

कोलकाता और विशाखापट्टनम बंदरगाहों से सीधा कनेक्शन
इस नए रेल कनेक्शन से अब कोलकाता और विशाखापट्टनम बंदरगाहों से सीधे नेपाल के मोरंग जिले स्थित सीमा शुल्क यार्ड कार्गो स्टेशन तक सामान की ढुलाई की जा सकेगी. यह रेल लिंक भारत सरकार की सहायता से बनाया गया है और इसका उद्घाटन 1 जून 2023 को दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त रूप से किया था.

सीमा पार संपर्क पर जोर
बैठक में दोनों देशों ने एकीकृत जांच चौकियों (ICPs) और अन्य अवसंरचना परियोजनाओं पर जारी काम की सराहना की. इन पहलों का मकसद सीमा पार व्यापार और संपर्क को आसान बनाना है.

भारत-नेपाल व्यापारिक संबंध होंगे और मजबूत
भारत नेपाल का सबसे बड़ा व्यापार और निवेश साझेदार है. इन नई व्यवस्थाओं से दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्ते और मजबूत होंगे तथा व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से भारत-नेपाल की व्यापारिक साझेदारी मजबूत होगी और इसका सीधा असर चीन के प्रभाव पर पड़ेगा. जानकारों का कहना है कि नेपाल का झुकाव भारत की ओर बढ़ना चीन के लिए एक कूटनीतिक झटका साबित हो सकता है, क्योंकि यह कदम नेपाल के व्यापार और संपर्क को भारतीय नेटवर्क से और गहराई से जोड़ देगा. हाईन्यूज़ !

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »

पाकिस्तान में आतंक का कहर! 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाकर कई

Read More »

दिल्ली में आफत की बारिश, 15 फ्लाइट डायवर्ट और 280 से ज्यादा लेट; सड़कों पर लगा भीषण जाम

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है.14 फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया है. दिल्ली के इंदिरा

Read More »

2029 में PM पद की रेस में थलापति विजय? TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- ‘272 सांसद चाहिए’

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय यानी थलपति विजय को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विजय की पार्टी

Read More »

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »