मध्य प्रदेश के झाबुआ में पति हैवान बना, चरित्र पर शक के चलते काटी पत्नी की नाक

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से हैरान करने वाली वारदात सामने आई है, चरित्र शंका के चलते 25 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की ब्लेड से उसकी नाक काट दी. पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. राणापुर थाना प्रभारी दिनेश रावत ने फोन पर बताया कि 25 वर्षीय व्यक्ति ने ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार शाम विवाद के दौरान हजामत बनाने वाली ब्लेड से अपनी पत्नी की नाक काट दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई. उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी के चरित्र पर शंका के कारण इस अपराध को अंजाम दिया.

चरित्र शंका में पति ने वारदात को दिया अंजाम

रावत ने बताया कि पति-पत्नी पड़ोस के गुजरात के एक कारखाने में पिछले पांच महीने से मजदूरी कर रहे थे और मंगलवार को ही अपने छह साल के बेटे के साथ गांव लौटे थे. थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी कारखाने में काम करने वाले एक अन्य प्रवासी मजदूर के संपर्क में है. यह बात आरोपी को नागवार थी और इस कारण वह पत्नी के चरित्र पर शंका करता था.’’

आरोपी ने पत्नी को पहुंचाया अस्पताल

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के बाद दो बार मौके का मुआयना किया, लेकिन उसे महिला की नाक का कटा हिस्सा नहीं मिला. रावत ने बताया, ‘‘हमें संदेह है कि रात के वक्त कुत्ते या जंगली जानवर महिला की नाक का कटा हिस्सा खा गए.’’ उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी बुरी तरह घायल अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर नजदीकी अस्पताल ले गया.

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया जुर्म

थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया. उसने कहा कि अपनी पत्नी की नाक काटकर वह उसे सबक सिखाना चाहता था.’ उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया. पति के हमले में बुरी तरह घायल महिला फिलहाल झाबुआ के जिला चिकित्सालय में भर्ती है.

सिविल सर्जन डॉ. एमएल मालवीय ने बताया,‘‘घातक हमले में महिला की नाक का करीब 50 फीसद हिस्सा कटकर अलग हो चुका है. मरीज की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन हमने उसके परिवार को उसकी नाक की प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी है.’’ हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »