‘भारतीय लोकतंत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा SIR’, आईआईटी कानपुर में बोले मुख्य निर्वाचन आयुक्त

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (SIR) को दुनिया में अपनी तरह की सबसे बड़ी मुहिम करार देते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए मील का पत्थर बताया है.

ज्ञानेश कुमार ने रविवार (2 नवंबर, 2025) को आईआईटी-कानपुर के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार की मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान को ‘दुनिया का सबसे बड़ा अभियान’ बताया और कहा कि जब यह प्रक्रिया 12 राज्यों के सभी 51 करोड़ मतदाताओं तक पहुंच जाएगी तो यह निर्वाचन आयोग और देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी.

ज्ञानेश कुमार ने कहा, ‘जब देश में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो लोगों को न सिर्फ निर्वाचन आयोग पर बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक की ताकत पर भी गर्व होगा. यह प्रक्रिया भारतीय लोकतंत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी.’ आईआईटी-कानपुर के छात्र रहे ज्ञानेश कुमार को इस मौके पर ‘डिस्टिंग्विश्ड एलुमिनस अवार्ड’ भी दिया गया.

उन्होंने कहा, ‘आईआईटी-कानपुर में बिताए मेरे चार साल मेरे जीवन के सबसे जीवंत और अविस्मरणीय वर्ष हैं.’ ज्ञानेश कुमार ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पदों का जिक्र करते हुए कहा, ‘आज देश के नोट और वोट दोनों ही आईआईटियंस के हाथों में हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘यहां (आईआईटी-कानपुर) मैंने जो मूल्य ग्रहण किए हैं उन्होंने मेरे पूरे प्रशासनिक जीवन में मेरा मार्गदर्शन किया है.’ ज्ञानेश कुमार ने भरोसा जताया कि बिहार विधानसभा चुनाव पारदर्शिता, दक्षता और सरलता के नए पैमाने स्थापित करेंगे.

ज्ञानेश कुमार ने अपने शुरुआती दिनों में काशी के घाटों पर गंगा में तैरना सीखने, वाराणसी के क्वींस इंटर कॉलेज में पढ़ाई करने और बाद में आईआईटी कानपुर में दाखिला लेने से पहले लखनऊ में उच्च शिक्षा प्राप्त करने समेत जीवन के तमाम पड़ावों को याद किया.

वाराणसी के घाटों से लेकर देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनने तक की यात्रा को याद करते हुए सीईसी ने कहा, ‘एक लड़का जिसने गंगा में तैरना सीखा, उसने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वह भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की कुर्सी पर बैठेगा.’ हाईन्यूज़ !

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: आरोपी मनीष यादव की बहन का बड़ा खुलासा, ‘एक महीने पहले ही…’

अयोध्या के राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले की एसआईटी जांच कर रही है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इस बीच

Read More »

कोलंबो में भारत-पाक ट्रैक-2 डिप्लोमेसी पर राम माधव का बड़ा बयान, बोले- ‘यह बिल्कुल गलत’

बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव ने उस रिपोर्ट को खारिज किया है, जिसमें कोलंबो में एक क्षेत्रीय सुरक्षा सम्मेलन में उनके जाने को भारत

Read More »

K. Bhagyaraj Death: कौन थे तमिल सिनेमा के ‘स्क्रीनप्ले किंग’ के. भाग्यराज? अंतिम दर्शन को पहुंचे CM विजय

तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और लेखक के. भाग्यराज के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. शनिवार, 27 जून को

Read More »

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली से कश्मीर तक महसूस हुए तेज झटके

27 जून 2026 यानी शनिवार शाम को दिल्ली और जम्मू कश्मीर समेत नॉर्थ इंडिया के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

Read More »

खत्म हुआ इंतजार! इस दिन शुरू होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’, 13 सितारे दिखाएंगे खतरनाक स्टंट

रोहित शेट्टी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का दर्शक काफी टाइम से इंतजार कर रहे हैं. दो साल के बाद

Read More »

वेनेजुएला में तबाही का तांडव: जुड़वा भूकंप से 589 मौतें, 3 हजार घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वेनेजुएला में विनाशकारी जुड़वा भूकंप को आए अब तक 30 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन फिर भी धराशाई हो चुकी इमारतों के मलबों

Read More »

होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर ईरान का ड्रोन हमला, भड़के ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (26 जून 2026) को ईरान पर सीजफायर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से

Read More »

राम मंदिर मामला: ड्यूटी के बाद नहीं होती थी तलाशी, सिफारिश पर मिली थी नोट गिनने की जिम्मेदारी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार किए गए सभी 8 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार (26 जून) को अदालत में पेश किया. सूत्रों के मुताबिक,

Read More »

सिर्फ एक हार से बिगड़ सकता है खेल! जानिए कैसे सेमीफाइनल से बाहर हो सकती है टीम इंडिया

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक केवल इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाया है. पाकिस्तान समेत चार टीम बाहर हो चुकी हैं.

Read More »