खंडवा: जादू-टोने के शक में पत्नी के सामने धड़ से अलग की थी पति की गर्दन, आरोपी को सुनाई गई ये सजा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बीते दिनों एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया था. यहां जादू-टोने की शंका में एक युवक ने अपने ही पड़ोसी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर, उसकी गर्दन को धड़ से अलग कर दिया था. पत्नी की आंखों के सामने उसके पति की निर्मम हत्या के इस मामले में अब न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है.

खंडवा के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अनिल चौधरी की अदालत ने हत्याकांड के आरोपी चंपालाल उर्फ नंदू मेहर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत दोषी पाते हुए मृत्युदंड (फांसी) की सजा सुनाई है.

रात के सन्नाटे में मौत की चीखें
दरअसल यह घटना 12 दिसंबर 2024 की अंधेरी रात की है, खंडवा के हरसूद तहसील के ग्राम छनेरा निवासी रामनाथ बिलोटिया अपने घर में पत्नी शांतिबाई के साथ सो रहे थे. इस बीच रात करीब 2:30 बजे रामनाथ बाहर निकले, तो पड़ोसी नंदू धानक कुल्हाड़ी लेकर उनके घर आ धमका और चिल्लाने लगा तू जादू-टोना करता है. इसके बाद उसने रामनाथ पर बेरहमी से कुल्हाड़ी से वार कर दिया.

रामनाथ की पत्नी शांतिबाई जब बाहर आईं तो देखा कि नंदू रामनाथ की गर्दन काट रहा था. आरोपी इतना बेकाबू था कि हत्या के बाद भी शव के पास खड़ा होकर धमकाता रहा “कोई पास आया तो उसे भी काट दूंगा.” इससे गाँववाले डरकर घरों में छिप गए. इधर सूचना मिलने पर थाना पंधाना पुलिस मौके पर पहुँची, और आरोपी को मौके से ही कुल्हाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया.

DNA रिपोर्ट और सबूतों से साबित हुई दरिंदगी
हत्या के बाद जांच की जिम्मेदारी पंधाना थाना के उप निरीक्षक रामप्रकाश यादव को दी गई. उन्होंने घटनास्थल से आरोपी की खून से सनी कुल्हाड़ी, कपड़े, मृतक का सिर और धड़ अलग-अलग बरामद किए.

डीएनए रिपोर्ट में आरोपी के कपड़ों और कुल्हाड़ी पर मृतक रामनाथ के खून के निशान पाए गए. यही सबूत न्यायालय में सबसे महत्वपूर्ण साबित हुवे. और इसी के चलते न्यायालय ने अभियोजन पक्ष की दलीलों को स्वीकारते हुए आरोपी को मृत्युदंड की सजा सुनाई.

पुलिस और अभियोजन की कार्रवाई से सात माह में फैसला
इस हत्याकांड के बाद खंडवा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देशन में पुलिस ने सिर्फ 7 माह में केस का निपटारा कर दिया. वहीं अभियोजन की ओर से पैरवी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी विनोद कुमार पटेल ने की थी. इधर यह केस खंडवा न्यायालय द्वारा तेज़ी से निपटाए गए मामलों में से एक माना जा रहा है. हालांकि कानूनी प्रक्रिया के अनुसार, फांसी की सजा को लागू करने से पहले अनिवार्य रूप से मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की पुष्टि आवश्यक होती है. बता दें कि, निचली अदालत द्वारा सुनाई गई मृत्युदंड की सजा तब तक लागू नहीं की जा सकती, जब तक हाईकोर्ट उसे कानून सम्मत एवं उचित न ठहराए.

यदि हाईकोर्ट द्वारा सजा को बरकरार रखा जाता है, तो आरोपी को सुप्रीम कोर्ट में अपील का अधिकार प्राप्त होगा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी सजा की पुष्टि के बाद, आरोपी राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दाखिल कर सकता है. यदि वह भी निरस्त हो जाती है, तभी फांसी की सजा को अमल में लाया जा सकता है. वहीं इस फैसले के बाद मृतक के परिजनों ने राहत की सांस ली है. शांतिबाई का कहना है मेरे पति को न्याय मिला, अब कोई और महिला इस दर्द से न गुजरे.हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »