दिवाली-छठ को लेकर रेलवे ने किया गजब इंतजाम, स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, एक्स्ट्रा सीटें और जनरल कोच भी ज्यादा, पढ़ें बड़ी खबर

Lavc57.107.100

दिवाली और छठ पर्व के दौरान रेलवे स्टेशनों पर आने वाली भीड़ को मैनेज करने के लिए उत्तर रेलवे ने कमर कस ली है. 14 अक्टूबर तक मौजूद आंकड़ों के मुताबिक उत्तर रेलवे की 19 सितंबर से 30 नवंबर तक स्पेशल ट्रेनों के 4718 फेरे लगाने की योजना है. ये पिछले साल के मुकाबले एक हजार ज्यादा फेरे हैं. इसके अलावा पिछले साल के मुकाबले 23 रेगुलर ट्रेन भी बढ़ाई गई हैं.

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि दिल्ली के सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त 2100 रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात किए जाएंगे. दिवाली और छठ का पीरियड पूरे साल का सबसे पीक पीरियड होता है, इसलिए पार्सल कार्यालय अगले दस दिनों तक बंद रहेंगे.

‘सामान्य कोचों की संख्या भी बढ़ाई गई’
वर्मा ने ये बताया कि 27 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025 के बीच 270532 अतिरिक्त सीटें/बर्थ तैयार की गई हैं. यह पिछले साल की तुलना में लगभग 22,000 अधिक हैं. इसके अलावा सामान्य कोचों की संख्या भी बढ़ाई गईं है. इस बार सिर्फ सामान्य कोचों में 176409 अतिरिक्त सीटें/बर्थ बढ़ाई गई हैं. इसके अलावा रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ‘कुंभ’ जैसे बड़े आयोजनों से सीख लेते हुए कई विशेष इंतज़ाम किए हैं. यात्रियों की भीड़ को स्टेशन परिसर में व्यवस्थित रखने के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं. नई दिल्ली स्टेशन के अजमेरी गेट साइड 5896.66 वर्गमीटर और आनंद विहार स्टेशन पर 13,500 वर्गफुट के दो अलग-अलग एरिया होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं.

होल्डिंग एरिया को तीन जोन में बांटा गया 
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बनाए गए होल्डिंग एरिया को तीन जोन में बांटा गया है. प्री टिकटिंग जोन, टिकटिंग जोन और पोस्ट टिकटिंग जोन. होल्डिंग एरिया के प्री टिकटिंग जोन में वो यात्री जिनकी ट्रेन 3-4 घंटे बाद है वो इस जगह पर ठहर सकते हैं. इस जोन में यात्रियों की सुविधा के लिए 100 से ज्यादा यूरिनल और पीने के पानी की सुविधा है. पीने के पानी के लिए होल्डिंग एरिया के बाहर 2 टैप जबकि होल्डिंग एरिया के अंदर 10 टैप लगाए गए हैं.

अनारक्षित ट्रेन से सफर करने वालों के लिए सुविधा
अनारक्षित ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए टिकटिंग जोन में 21 अनारक्षित टिकट विंडो बनाए गए हैं. इसके अलावा 18 अस्थाई 18 अनारक्षित टिकट विंडो अस्थाई तौर पर भी बनाए गए हैं, जिन्हें भीड़ देखते हुए ऑपरेशनल किया जाएगा. इसके अलावा 25 ATVM यानी ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन भी लगाई है. साथ 22 सहायक भी लगाए हैं जो यात्रियों को टिकट निकालकर दे सकेंगे.

AI-आधारित कैमरों से नजर 
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बनाए गए होल्डिंग एरिया में भीड़ की निगरानी के लिए एक डेडीकेटेड कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां 20 AI-आधारित कैमरे लगाए गए हैं. ये रीयल टाइम में लोगों की गिनती करेंगे, ताकि सही समय पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. इन सीसीटीवी कैमरों के जरिए न सिर्फ संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर नजर रखी जा सकेगी, बल्कि इसका इस्तेमाल रेलवे इस तरह से भी करेगा कि अगर भीड़ बढ़ती है तो फिर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय भी रेलवे त्वरित रूप से ले सकता है. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »