‘पायलट के अच्छे इरादे से गलती बताने पर…’, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने DGCA और एयरलाइन्स संग बैठक में दिए कई अहम निर्देश

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने DGCA, एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों के साथ रविवार (12 अक्टूबर, 2025) को हाई-लेवल मीटिंग कर सख्त चेतावनी दी है. हाल के दिनों में कई हार्ड लैंडिंग की घटनाओं ने मंत्रालय को भी चिंता में डाल दिया है. इसी को लेकर यह अहम बैठक बुलाई गई थी.

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने बैठक में क्या कहा?

राम मोहन नायडू ने बैठक में साफ कहा कि लंबी दूरी की उड़ानें (Ultra Long Haul Flights) चलाने वाले पायलटों को तुरंत अतिरिक्त सिम्युलेटर ट्रेनिंग दी जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और पायलटों की तैयारी दोनों को और बेहतर बनाया जा सके. केंद्रीय मंत्री ने यह भी साफ कहा कि अगर कोई पायलट उड़ान के दौरान किसी तकनीकी दिक्कत या गलती की ईमानदारी से रिपोर्ट करता है तो उसके खिलाफ कोई सख्त एक्शन नहीं लिया जाएगा.

पायलट की गलती को लेकर क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि जो गलती अच्छे इरादे से बताई जाएगी, उस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी. बैठक में यह सवाल भी उठा कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के कितने विमान फिलहाल ग्राउंडेड हैं, यानी कि उड़ान से बाहर हैं. इस पर मंत्री ने कहा कि त्योहारों के समय इतने विमान खड़े रहना ठीक नहीं, जब यात्रियों की सबसे ज़्यादा भीड़ होती है.

‘त्योहारों में उड़ानें समय पर चलनी चाहिए’

नायडू ने DGCA को आदेश दिया है कि हर दिन उड़ानों और टिकट किराए की निगरानी करें, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो और कोई एयरलाइन मनमानी न कर सके. आखिर में उड्डयन मंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि अगली समीक्षा बैठक से पहले पूरी एक्शन रिपोर्ट तैयार करें ताकि पता चले कि सुधार के लिए कौन-कौन से कदम उठाए गए हैं. मंत्रालय ने कहा कि त्योहारों में उड़ानें समय पर चलनी चाहिए, पायलट पूरी तैयारी में हों और यात्री बिना डर के सफर करें. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »