‘ट्रंप बोले- तहलका मचा दूंगा, नोबेल बॉडी ने कहा- मचाडो’, कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने कसा अमेरिका राष्ट्रपति पर तंज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील अभिषेक सिंघवी ने वेनेजुएला की नेता मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर एक वर्डप्ले के जरिए मजाक किया है. राज्यसभा सांसद सिंघवी ने इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा, जिनके समर्थक यह दावा कर रहे थे कि वह इस साल नोबेल शांति पुरस्कार के प्रमुख दावेदार हैं.

सिंघवी ने अपने मजाक की शुरुआत में लिखा, ‘ट्रंप: अगर मुझे नोबेल शांति पुरस्कार नहीं दिया, तो मैं दुनिया में तहलका मचा दूंगा. इस पर नोबेल कमेटी ने कहा – मचाडो.’ उनके मजाक के आखिर शब्द हिंदी के वाक्यांश मचा दूंगा पर आधारित है और इसे उन्होंने वेनेजुएला की नेता के नाम से जोड़कर किया है. हालांकि, उन्होंने खुद ही इसे एक अजीब मजाक कहा, जो निश्चित रूप से कई लोगों के चेहरे पर हंसी ले आएगा.

नोबेल कमेटी के अध्यक्ष ने मारिया को लेकर क्या कहा?

वेनेजुएला की 58 वर्षीय मारिया कोरिना मचाडो को हाल ही में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो इस वक्त देश के विपक्ष का एक चेहरा हैं. ओस्लो में नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी के अध्यक्ष जॉर्गन वाटने फ्राइडनेस ने कहा, ‘मारिया ने बेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने में और तानाशाही से लोकतंत्र तक न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए अथक प्रयास किया है.’

हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नोबेल शांति पुरस्कार जीतने की इच्छा किसी सी छिपी नहीं थी. जिसे पाने के लिए उन्होंने बार-बार यह दावा कि उन्होंने दुनिया भर में कई संघर्षो का समाधान किया है. इसके लिए ट्रंप के पार्टी समर्थकों के अलावा दुनिया के कई देशों के नेताओं ने भी उन्हें प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार देने के लिए नामित किया था.

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा के बाद व्हाइट हाउस ने क्या कहा?

शुक्रवार (10 अक्टूबर, 2025) को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा होने के बाद व्हाइट हाउस ने इसे लेकर नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी पर तीखी प्रतिक्रिया दी. व्हाइट हाउस के डायरेक्टर ऑफ कम्यूनिकेशन्स स्टीवेन च्यूंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शांति समझौते करने, युद्धों को खत्म करने और लोगों की जान बचाने का अपना काम जारी रखेंगे. नोबेल कमेटी ने यह भी साबित कर दिया कि वे शांति के बजाए राजनीति को ज्यादा महत्व देते हैं.’

वहीं, मारिया कोरिन मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला के लोगों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को समर्पित किया, जिन्होंने उनके देश के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन को निर्णायक समर्थन दिया. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »